तिमूल कॉम्फेड से जुड़ेंगी तीन हजार जीविका महिलाएं, दुग्ध उत्पादन से बढ़ेगी आमदनी

मुजफ्फरपुर । ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित जीविका परियोजना के अंतर्गत महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल लगातार जारी है। इसी दिशा में तिमूल कॉम्फेड और जीविका परियोजना के बीच एक अहम बैठक सुधा डेयरी कैंपस, मुजफ्फरपुर में आयोजित की गई।

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जीविका से जुड़ी 3,000 महिलाएं दुग्ध उत्पादक समूह का हिस्सा बनेंगी। इन समूहों के माध्यम से महिलाओं को अपने दूध उत्पादों के लिए सुनिश्चित बाजार मिलेगा और बेहतर कीमत का लाभ होगा।

कॉम्फेड के नवीन प्रकाश ने बताया कि दूध की गुणवत्ता के आधार पर (फैट और सॉलिड नॉट फैट) उचित भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही नए दूध संग्रहण केंद्रों की स्थापना की जाएगी ताकि अधिक महिलाओं को जोड़ा जा सके।

जीविका डीपीएम अनीशा ने कहा कि इस योजना से ग्रामीण महिलाओं को आय के नए अवसर मिलेंगे। बैठक में विभिन्न प्रखंड परियोजना प्रबंधक, लाइवस्टॉक विशेषज्ञ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश