बंगाल के दक्षिण 24 परगना में विस्फोट में तीन की मौत, कई घायल

कोलकाता, दक्षिण 24 परगना जिले के मोहनपुर गांव में बुधवार सुबह एक रिहायशी इमारत में हुए भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घर के मालिक ने पटाखे बनाने के लिए भारी मात्रा में अवैध विस्फोटकों का ढेर लगाया था, जिसके कारण विस्फोट हुआ। घर के मालिक-आशिम मंडल और उनके दो कर्मचारी-विस्फोट में मारे गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मंडल पिछले दस साल से मोहल्ले में अवैध पटाखा फैक्ट्री चला रहा था। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “यह एक रिहायशी इलाका है और हमें डर था कि इस तरह का विस्फोट हो सकता है। हमने उनसे कई बार अनुरोध किया और पुलिस को भी सूचित किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।”

स्थानीय लोगों के अनुसार, विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के कुछ घरों के शीशे टूट गए और शव विस्फोट स्थल से करीब 200 मीटर दूर मिले। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट छत पर हुआ और कंक्रीट की छत ढह गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हमने फोरेंसिक टीम को सूचित कर दिया है। एक बार जब वे अपनी रिपोर्ट दे देंगे तो हम विस्फोटकों की प्रकृति और विस्फोट के सही स्थान को समझ पाएंगे।

Related Posts

347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
  • TN15TN15
  • November 16, 2026

किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

Continue reading
बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

  • By TN15
  • November 19, 2026
‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

  • By TN15
  • November 19, 2026
दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

  • By TN15
  • November 19, 2026
कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

  • By TN15
  • November 19, 2026
भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

  • By TN15
  • November 19, 2026
यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

  • By TN15
  • November 17, 2026
दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026