पूसा में अगलगी से तीन घर सहित तैयार मक्के की फसल जलकर खाक

समस्तीपुर पुसा थाना क्षेत्र के मोरसंड पंचायत स्थित वार्ड 13 के घर में सोमवार को अचानक आग लग गई। इस घटना में कुल 3 घर और घर के पीछे खेत में लगा 5 कट्ठा मक्के का फसल भी जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मोरसंड गांव के महादलित टोला निवासी रामलगन सदा के घर में खाना बनाने के दौरान चिंगारी भरकने से अचानक आग लग गई।

आग लगने की जानकारी जब तक टोले के अन्य लोगों तक पहुँच पाती तब तक आग ने एक-एक कर दो और घरों एवं खेत में लगे मक्के के फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान तीनों घर में रखा गया अनाज, पैसा, कपड़ा, चौकी आदि सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। बाद में आग लगने की जानकारी पुसा थाना स्थित फायर बिग्रेड के कर्मियों को दी गई।

मौके पर पहुँचे फायर बिग्रेड की गाड़ी और कर्मियों के अलावे आसपास के गांव से जुटे सैकड़ो लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस घटना में जान माल को किसी तरह का कोई नुकसान नही पहुँचा हैं। घर जलने वाले तीनों पीड़ितों ने बताया की अगलगी की इस घटना में कुल मिलाकर करीब 2 लाख रुपये से अधिक के संपत्ति का नुकसान उन्हें हुआ हैं।

घर जलने वाले अग्निपीड़ितों में रामलगन सदा, भगवती देवी व उमेश सदा शामिल हैं। इधर मक्के के फसल में लगी आग व क्षति से चिंतित महिला किसान बिभा सिन्हा ने बताया कि फसल जलने से उन्हें लगभग 20 हजार से ज्यादा रुपए का नुकसान हुआ हैं।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला