धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख द्वारा व्यक्ति विशेष के लिए वोट मांगना अनुचित, चुनाव आयोग करे कार्रवाई : बंदना सिंह

समस्तीपुर पूसा। धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख द्वारा व्यक्ति एवं दल विशेष के उम्मीदवार के लिए वोट मांगना अनुचित है। यह धर्म को राजनीति में घूसेड़ने का मामला है। इससे ग़लत परिपाटी की शुरूआत हुई है। इसकी जांच कर चुनाव आयोग कारवाई करे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए महिला संगठन ऐपवा के समस्तीपुर जिला अध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने कहा है कि आचार्य किशोर कुणाल महावीर मंदिर न्यास के सचिव हैं।

उन्होंने 27 अप्रैल को भाजपा, लोजपा एवं जदयू कार्यकर्ताओं के साथ समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन के लोजपा प्रत्याशी शांभवी चौधरी के पक्ष में रोसरा के भिरहा समेत कई मठ-मंदिरों के धार्मिक संगठनों के प्रमुख से मिलकर एवं संवाद स्थापित कर शांभवी चौधरी को जीताने की अपील की।

विदित हो की शांभवी चौधरी पटना महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल की बहू हैं।महिला नेत्री ने कहा है कि धार्मिक न्यास के प्रमुख द्वारा व्यक्ति एवं दल विशेष के लिए वोट मांगना चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ है।

चुनाव आयोग इसकी जांच कर उचित कारवाई करें। उन्होंने कहा कि उक्त आशय की खबर रविवार के प्रमुख अखवारों में छपी है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी