मीसा कानून के खिलाफ बेटी का नाम रखने वाले अब कांग्रेस की गोद में : सम्राट चौधरी

राम नरेश

पटना । कांग्रेस शासन मे मीसा कानून के खिलाफ अपनी बेटी का नाम मीसा रखने वाले लालू यादव आज कांग्रेस की गोद में खेल रहे हैं। कांग्रेस ने ही लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ किया था।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव को कुछ चीज याद नहीं रहती है। बुजुर्ग हो चुके हैं। लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू हुए 74 के आंदोलन से राजनीति शुरुआत की थी। मीसा कानून के खिलाफ अपनी बेटी का नाम मीसा रखा था। वही लालू यादव आज कांग्रेस की गोद में खेल रहे हैं।

कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ किया था। लालू प्रसाद यादव को कुछ याद नहीं रहता है, इसलिए वह यह बात कर रहे हैं।
तेजस्वी के बिहार में हो रहे अपराधिक घटनाओं के सवाल पर सम्राट चौधरी ने स्पष्ट रूप से पदाधिकारी को चेतावनी दी कि हर हालत में काम करना होगा। कानून का राज्य स्थापित करना पड़ेगा। नीतीश कुमार ने जो सुशासन स्थापित किया है उसे फिर से स्थापित करना पड़ेगा। यह लालू का राज नहीं है, जहां सीएम हाउस में बैठकर ऑर्गेनाइज्ड क्राईम होते थे। यह नीतीश कुमार की सरकार है। पूर्ण रूप से सुशासन स्थापित रहेगा।

उन्होंने संजय झा को बधाई देते हुए कहा कि अब एनडीए का कोऑर्डिनेशन और अच्छा होगा। नीतीश कुमार के साथ एनडीए की सरकार चल रही है। इस सरकार में अच्छा काम हो इसके लिए संजय झा और बड़ा प्रयास करेंगे।

  • Related Posts

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading
    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद