चाटुकार और मुखबिर बर्बाद करने वाले तो कर्त्तव्यनिष्ठ और आलोचक होते हैं सच्चे हितैषी

चरण सिंह राजपूत
ह दौर कॉरपोरेट संस्कृति का है। देश में कारपोरेट संस्कृति चाटुकारिता और मुखबिरी को बढ़ावा दे रही है। यह संस्कृति युवाओं के स्वाभिमान को मार दे रहे है। देश और दुनिया का इतिहास रहा है कि किसी भी संस्था की मजबूत नींव उसके कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, संस्था के प्रति समर्पण और मालिक का अपने कर्मचारियों पर अटूट विश्वास होता है। संस्था को आगे बढ़ाने वाले उसके कर्त्तव्यनिष्ठ और निष्ठावान कर्मचारियों होते हैं तो बर्बाद करने वाले मालिक के करीबी माने जने वाले चाटुकार, मुखबिर और दलाल लोग होते हैं। जो मालिक कानों का कच्चा होता है उसका ऐसे लोग ज्यादा फायदा उठाते हैं। इसलिए जो दूरदर्शी लोग होते हैं वे चाटुकार पालने के बजाय आलोचक रखना ज्यादा पसंद करते हैं। आज की तारीख में भले ही अडानी और अंबानी बड़े कारोबारी माने जा रहे हों पर देश में टाटा बिडला की जगह कोई नहीं ले पाया है। इसकी वजह यह है कि इन दोनों ग्रुप में कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और निष्ठा को सम्मान मिला है। किसी भी संस्था का भविष्य उसके माहौल से लगाया जा सकता है। यदि संस्था का मालिक चाटुकारों और मुखबिरों से घिरा हो तो समझो उसका अंत करीब है। यदि संस्था का मालिक चाटुकारों और मुखबिरों से दूर रहते हुए काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मान दे रहा है तो समझो उसका भविष्य बहुत अच्छा है। यह सब हर तरह के संस्थाओं, संगठनों और व्यक्तियों को लागू होता है।
किसी भी संस्था के नेतृत्व का उद्देश्य संस्था और कर्मचारी दोनों के हित का होना चाहिए। संस्था रहेगी तो कर्मचारी रहेंगे औेर कर्मचारी रहेंगे तो संस्था रहेगी। जो संस्था अपने कर्मचारियों पर विश्वास कर उनका दिल जीतती है तो उसके आगे बढ़ने से कोई नहंी रोक सकता और जो संस्था अपने कर्मचारियों को परेशान और अपनमानिक करती है उसे बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता। अच्छा और सच्चा कर्मचारी वह माना जाता है जो संस्था के साथ ही अपने हक के लिए भी लड़े। अच्छा मालिक वह माना जाता है जो अपने संस्था के साथ ही कर्मचारियों के भले की भी सोचे। संस्था में हो रहे गलत काम का विरोध संस्था हित में माना जाता है। काम करने वाले कभी चाटुकार नहीं होता है और चाटुकार कभी काम नहीं करता है। यह बात मालिक को समझनी होती है कि उसे काम चाहिए या फिर चाटुकार। आज का दौर चाटुकारों का माना जा रहा है यही वजह है कि अधिकतर संस्थाएं घाटे चले में चल रही हैं। अधिकतर संस्थाओं में अपने ही कर्मचारियों का स्वभिमान मार दिया गया है। यदि कर्मचारी में स्वाभिमान नहीं होगा तो वह अपना बेस्ट नहीं दे सक्ता है। मेरा अपना अनुभव रहा है कि झूठ आदमी को कमजोर बनाता है और सत्य मजबूत। इसलिए यदि कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करनी है तो सच्चाई का रास्ता अपनाते हुए गलत का विरोध और सच का साथ दें।

Related Posts

1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

प्रोफेसर राजकुमार जैन दिल्ली के सोशलिस्ट बड़ी शिद्दत…

Continue reading
84 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की थी 9…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

  • By TN15
  • August 10, 2026
‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

  • By TN15
  • August 10, 2026
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

  • By TN15
  • August 10, 2026
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

  • By TN15
  • August 10, 2026
गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

  • By TN15
  • August 10, 2026
एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

  • By TN15
  • August 10, 2026
भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश