जो लोग चुनाव के दौरान दंगा कर रहे हैं, वे जानते हैं कि चुनाव के बाद वे अनाथ हो जाएंगे : दिलीप घोष

संजीत मोदी

दुर्गापुर : 25 मार्च को जब दुर्गापुर बर्द्धमान के भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष दुर्गापुर आये थे, तब उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भद्दी टिप्पणी की थी l जिसकी तृणमूल कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जतायी थी ,न्यूटाउनशीप थाना अंतर्गत दुर्गापुर एम. ए. एम. सी. टाउनशीप इलाके की रहने वाले काजल दास ने 27 मार्च को न्यू टाउनशीप पुलिस स्टेशन में दिलीप घोष के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी l इसी केस के सिलसिले में भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष दुर्गापुर के सब-डिविजनल के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट असीमानंद की अदालत में उपस्थित हुए l उस मामले में आज दुर्गापुर कोर्ट ने दिलीप घोष को जमानत दे दी l बाद में दुर्गापुर बर्द्धमान भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष ने दुर्गापुर सब डिविजनल कोर्ट के वकीलों से मुलाकात की और उनसे बात की l

संवाददाताओं से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा मैं जहां भी जाता हूं, मेरे नाम पर केस होते हैं, कोई दिक्कत नहीं है और जो लोग चुनाव के दौरान लड़ रहे हैं, दंगा करवा रहे हैं, उन्हें समझ आ गया है कि इस चुनाव के बाद वे अनाथ हो जाएंगे और इसीलिए वे ऐसा कर रहे हैं l वहीं दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल ने मुस्लिम समुदाय के साथ सिर्फ राजनीति की और उन्हें अपराध की ओर धकेला l उन्होंने कहा कि अगले 4 जून को बीजेपी की हंसी होगी, यह सिर्फ समय की बात है l दुर्गापुर पश्चिम के सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ बिधाननगर के अमरावती डिफेंस कॉलोनी में संयुक्त मोर्चा की बैठक में भाग लेने से पहले उन्होंने उप-मंडल न्यायालय के सामने एक होटल में दोपहर का भोजन करने के बाद व्यावहारिक रूप से जनसंपर्क किया।

  • Related Posts

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

    Continue reading
    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी