संकल्प सभा में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थको का होगा भारी जुटान : अजीत

निमंत्रण दो कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री ने मरवन के कई गांव में चलाया अभियान 

मुजफ्फरपुर। आगामी 29 दिसंबर को कांटी क्षेत्र के पानापुर हाई स्कूल के मैदान में भाजपा के द्वारा आयोजित संकल्प सभा में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों का होगा भारी जुटान। इस बाबत भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के सभी 173 गांव में लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें निमंत्रण देने का काम सघन रूप से चला रहे हैं । इस क्रम में शनिवार को मरबन प्रखंड के फतेहपुर, शुभंकरपर , रसूलपुर , रुपवारा, बहोरा, बथनाराम, पकड़ी पकोही, मकदुमपुर कोदरिया, खलीलपुर, भटौना, गोपालपुर, प्रतापपुर, फंदा , मोहम्मदपुर खाजे, द्वारिकापुरी, करजा आदि गांव में पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें संकल्प सभा में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्प सभा को ऐतिहासिक बनाने का भी अपील किया। श्री कुमार ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के मौके पर आयोजित संकल्प सभा में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों का भारी जुटान होगा , जहां कार्यकर्ता स्वर्गीय वाजपेई के सपनों को साकार करने का संकल्प लेंगे।
निमंत्रण दो अभियान में श्री कुमार के अलावा रूपवारा पंचायत के मुखिया मुकुंद कुमार , पैक्स अध्यक्ष अजय ठाकुर, अजय चौधरी , सुधीर सिंह , कामेश्वर दास, डॉ हरेंद्र चौहान, विजय सहनी, जगलाल चौहान , मोहम्मद शमीम, राजू सिंह , नवल सिंह , शोभाकांत पाठक, गजेंद्र झा, मनोज ठाकुर, महेश्वरी भक्त, श्रीकांत, गुलशन कुमार, हरिनंदन राम , विनोद शर्मा , शंकर पंडित , देवेंद्र रजक, पैक्स अध्यक्ष अनिल राय , राम कल्याण सहनी , अजय यादव, राम नारायण सिंह बबलू सिंह फौजी रघुनाथ सिंह आदि प्रमुख लोग शामिल थे।

  • Related Posts

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading
    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार