लगातार देर से स्कूल आने वाले शिक्षकों का होगा ट्रांसफ़र

 नई नियमावली के साथ हुआ गजट प्रकाशन

 पटना। बिहार में अब लेटलतीफी करने वाले गुरु जी बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत गैर-जिम्मेदार और लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ अब शिक्षा विभाग सख्त रवैया अपनाएगा। लगातार देरी से स्कूल आने वाले शिक्षकों का तबादला उनके मौजूदा प्रखंड या जिले से बाहर कर दिया जाएगा। बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षा (संशोधन) नियमावली 2024 में इसका साफ उल्लेख है। अब इस नियमावली को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसका गजट प्रकाशन कर दिया गया है।
दरअसल, लगातार देरी से स्कूल आने वाले शिक्षकों का तबादला उनके मौजूदा प्रखंड या जिले से बाहर कर दिया जाएगा। यह नियमावली बिहार में लागू कर दी गई है, जिसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। इसमें कहा गया है कि प्रशासनिक दृष्टि से ऐसे शिक्षकों का तबादला किया जाएगा, जो लगातार देरी से स्कूल पहुंच रहे हैं।
नई नियमावली में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों के लिए आचरण संहिता का अनुपालन अनिवार्य होगा। इसके पालन नहीं करने वाले टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, गड़बड़ी करने वाले और स्कूल का माहौल बिगाड़ने वाले शिक्षकों का भी तबादला किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ऐसे शिक्षक का जिले में ही किसी अन्य स्कूल में उसका ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित शिक्षक को तीन दिन का नोटिस देना होगा। जिले से बाहर तबादला करना है तो यह अधिकार शिक्षा विभाग के निदेशक के पास रहेगा।
इधर, इस नियमावली में विभिन्न मामलों में शिक्षकों को निलंबित, बर्खास्तगी, अनिवार्य सेवानिवृत्ति जैसे दंड का प्रावधान है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि विशिष्ट शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी शिक्षा विभाग की नीति एवं तय योग्यता के आधार पर होगी।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

    किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल