बेतिया में खूनी खेल को अंजाम देने की थी तैयारी, पुलिस ने चार अपराधियों को दबोचा

 बेतिया। बेतिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बेतिया नगर थाना क्षेत्र के बड़ा रमना के मैदान में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया और नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
बता दें अपराध की बडी योजना बना रहे चार अपराधियो को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध मे प•चम्पारण बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने प्रेस वार्ता कर बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बेतिया नगर थाना क्षेत्र के बडा रमना के मैदान में अपराध की घटना को अंजाम देने के फिराक में जमा हुए हैं l पुलिस अधीक्षक ने एक टीम गठित कर नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी कराया तो 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया l
छापेमारी के दौरान चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रविंद्र कुमार पिता शिवमंगल राम, ओम प्रकाश कुमार पिता जोगिंदर शाह, रोहित कुमार पिता विनय पटेल और हरिओम कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में सभी अपराधियों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और जल्द ही उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!