7 साल के रिश्ते में लगा ऐसा ग्रहण, जिस बीवी की लगवाई सरकारी नौकरी, वही कर गई बेवफाई

 गया। बिहार के गया में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया. एसएसपी से बोला- साहब मैंने अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया. अब नौकरी लगते ही उसने मुझे छोड़ दिया. उधर पत्नी ने भी इस पर सफाई दी है. बताया कि वो क्यों उसके साथ नहीं रहना चाहती.
SDM ज्योति मौर्या केस से तो हर कोई वाकिफ है ही. ज्योति के चपरासी पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया था कि उसने पत्नी को पढ़ाया-लिखाया. लेकिन सरकारी अफसर बनते ही ज्योति ने उसे छोड़ दिया. यह केस पिछले साल देश में काफी सुर्खियों में रहा था. फिर इस तरह के न जाने कितने ही केस सामने आने लगे. अब बिहार के गया से भी मिलता जुलता मामला सामने आया है.
बिहार मिलिट्री पुलिस(बीएमएपी) में तैनात एक युवती के पति ने उस पर गंभीर आरोप लगाकर एसएसपी से न्याय मांगा है. मामला गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र की है. पति मिथिलेश कुमार ने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया है. मामला गया के एसएसपी आशीष भारती तक पहुंचातो उन्होंने इस पर जांच के आदेश दे डाले.
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शेरघाटी थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर पंचायत के भुजौल गांव का रहने वाला है. मिथिलेश कुमार ने बताया- मैंने मेहनत मजदूरी करके पढ़ा-लिखाकर अपनी पत्नी प्रीति कुमारी को बिहार पुलिस में नौकरी लगवाई. अब नौकरी लगते ही वह बेवफाई कर रही है. बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर सेवा शुरू करने के साथ अलग रहने का फैसला ले लिया है.

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम