पत्नी से पिट गए प्रोफेसर

-चैंबर में बैठे थे
-कॉलर खींचकर बाहर लाई और दनादन मारा

 भागलपुर। न न, गलत न समझिए, यह बेवफाई का मामला नहीं प्रोफेसर साहब तो अपनी पत्नी से किसी और मामले को लेकर पिट रहे हैं. वह भी अपने विभागीय कार्यालय में. दरअसल, भागलपुर में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और उनकी पत्नी के बीच की लड़ाई विभाग तक पहुंच गई. विभाग में पत्नी पहुंची और चेंबर से प्रोफेसर को खींचकर बाहर निकाल लिया और थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया. प्रोफेसर पति का कॉलर पकड़कर खींचकर वह चिल्लाती रही. हाई वोल्टेज ड्रामा विश्वविद्यालय में करीब दो घंटे तक चलता रहा.
बता दें कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी फिजिक्स विभाग में प्रोफेसर सुदेश जयसवाल की पत्नी ने विभाग में ही घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा किया. मानों दोनों बच्चे हों और कोई समझ नाम की चीज न हो. इस दौरान प्रोफेसर की पत्नी ने जमकर हाथापाई भी की और इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रोफेसर बेहद मजबूर नजर आए. दरअसल, प्रोफेसर की पत्नी साधना कुमारी ने पति पर फ्लैट बेचने का आरोप लगाया. साथ ही यह भी कहते नजर आई कि फ्लैट बेच दिया, सड़क पर आ गई, रहने-खाने पर भी आफत आ गई है.
दरअसल, महिला साधना कुमारी ने 12 अक्टूबर को थाने में प्रोफेसर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर महिला खिन्न हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर प्रोफेसर पति के चैंबर में पहुंची और हाथपाई व मारपीट करने लगी. हाथ में झोले में रखा सामान लेकर पति पर लगातार प्रहार करती रही और फिर कॉलर पकड़ कर रोते हुए अपने मन की बात कह रही थी. इस दौरान अन्य प्रोफेसर और स्थानीय पुलिस पहुंची. उसके बाद प्रोफेसर की पत्नी को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया. अब इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!