दरवाजे के बाहर 10 फुट का मगरमच्छ, देखते ही मची भगदड़

 ऐसे हुआ रेस्क्यू

 चंपारण। यदि आप सुबह सोकर उठें और आंख मलते हुए घर के बाहर निकलें, तभी सामने कोई विशालकाय और खतरनाक जीव नजर आए तो आपकी क्या स्थिति होगी? ठीक यह स्थिति बिहार के पश्चिम चंपारण के बिसहा गांव में रहने वाले सुरेश यादव की भी हुई. सुरेश यादव रविवार की सुबह बिस्तर छोड़ते ही घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकले. अचानक उन्होंने देखा कि मुश्किल से चार कदम के फासले पर एक 10 फीट का मगरमच्छ है. यह देखकर उनकी हालत खराब हो गई.
वह वापस भागकर घर में घुस गए और फिर शोर मचाकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. इस खबर मात्र से ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. आनन फानन में मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू किया और फिर उसे गंडक नदी में ले जाकर छोड़ दिया गया. वन विभाग वाल्मीकि नगर के रेंजर राज कुमार पासवान के मुताबिक मगरमच्छ को सफलता पूर्वक काबू कर गंडक नदी में छोड़ा गया है.
उन्होंने कहा कि कई बार वन्य जीव भटकते हुए रिहायशी इलाके में आ जाते हैं. यह मगरमच्छ भी रास्ता भटककर यहां आया था. उन्होंने आम लोगों ने आग्रह किया कि कहीं भी कोई वन्य जीव दिखे तो उसे परेशान करने या मारने के बजाय वन विभाग को सूचित करें. बता दें कि पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 में बड़ी संख्या वन्य जीव हैं. ये वन्य जीव अक्सर वन्य क्षेत्र के बाहर भी निकल जाते हैं. इसकी वजह से कई बार हादसे भी हो चुके हैं.
हालांकि वन विभाग के अधिकारी भी इन वन्य जीवों की सतत निगरानी रखते हैं और जैसे ही खबर मिलती है, तत्काल मौके पर पहुंच कर वन्य जीवों को रेस्क्यू करते हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक बरसात के बाद यहां रिहायसी इलाके में सरीसृप प्रजाति के जीव ज्यादा नजर आते हैं. इसी क्रम में रविवार को इस प्रजाति का मगरमच्छ गांव में आया था. बताया जा रहा है कि 10 फीट लंबा और भारी भरकम यह मगरमच्छ त्रिवेणी कैनाल के जरिए बिसहा गांव में पहुंचा था.

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’