दिल्ली में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं, 10 दिन में दूसरा मर्डर का मामला आया सामने

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली में अपराध की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है देखा जाए तो दिल्ली के सीलमपुर में 10 दिन में दूसरा घटना है जो कि 20 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय समीर के रूप में हुई है और वह सीलमपुर इलाके की झुग्गी बस्ती का रहने वाला है।

बता दे कि मृतक समीर के पिता कमरुद्दीन ने बताया कि रविवार रात तकरीबन 8:30 बजे समीर खाना खाने के बाद नानी के घर जाने की बात कहकर निकला था और रात करीब 11:20 बजे उन्हें जानकारी मिली कि समीर को किसी ने गोली मार दी है, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां से समीर को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया था।

 

हाल ही 17 अप्रैल को हुई थी यह घटना

 

बता दें कि 17 अप्रैल को ही सीलमपुर क्षेत्र के 17 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया था और इसके बाद घटना के विरोध में परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया था, जिससे पुलिस ने वहां पहुंचकर खुलवाया था. मृतक की पहचान कुणाल के रूप में की गई थी। मामले में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पुलिस आयुक्त से बात कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिया था।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप