नारायणी साहित्य अकादमी ने आयोजित की साहित्यिक गोष्ठी 

असम के कवि राम प्रसाद दुबे ” राम ” के दो हिन्दी काव्य संग्रहों का विमोचन 

द न्यूज 15 ब्यूरो 

गाजियाबाद। गत 27 अप्रैल को गाजियाबाद इंदिरापुरम के ईक्जोटिका इस्ट स्क्वायर सोसायटी में असम के कवि राम प्रसाद दुबे ” राम ” के दो हिन्दी काव्य संग्रहों का विमोचन किया गया । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे और भारत के सुदूर पूर्वोत्तर के असम में जीवन के छ दशक बिताने वाले श्री राम प्रसाद दुबे ‘ राम ‘ की कविताओं में उत्तर प्रदेश की आर्य और असम की मंगोल दोनों संस्कृतियों की सुगंध मिलती है ।

 

पहली पुस्तक ” आहुति ” के नाम से सर्व भाषा ट्रस्ट से और दूसरी ” काव्य प्रसून” के नाम से आकांक्षा पब्लिकेशन से प्रकाशित हुई है । इस अवसर पर डा. नामवर सिंह जी द्वारा स्थापित संस्था ” नारायणी साहित्य अकादमी ” द्वारा कवि श्री राम जी को सम्मानित किया गया और एक भव्य साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवि श्री राम  ने कहा कि अपने मन में उमड़ घुमड़ रहे भावों को लिपिबद्ध कर लेना ही साहित्य नहीं है । साहित्य वह है जो सुरसरि गंगा की तरह सबका हित करता हो । जिस लेखन में सबके हित का भाव समाहित न हो , वह मात्र कूड़ा-करकट होता है ।

इस अवसर पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय में राजभाषा विभाग में उप निदेशक श्री रघुवीर शर्मा , प्रसिद्ध समालोचक डॉ. हरे राम पाठक , नारायणी साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा सिंह बिसेन एवं अन्य पदाधिकारियों सहित हिंदी साहित्य जगत के अनेक विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे । सबने अपनी अपनी रचनाओं से माहौल काव्यमय बना दिया । मंच संचालन अधिवक्ता माही मुंतजिर एवं प्रदीप मिश्र ‘ अजनबी ‘ ने किया।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन