राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है: सुशील पांडेय

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

रविवार को स्थानीय महर्षिनगर स्थित आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय में भारतीय सेना के वीर जवानों की सुरक्षा,मनोबल वृद्धि,सैन्य बल की शक्ति संवर्धन,राष्ट्र रक्षा व संवर्धन,राष्ट्रहित,राष्ट्रीय एकता एवं अस्त्र-शस्त्रों द्वारा प्रभावी कार्य के लिए तथा पाकिस्तान रूपी शत्रु पर भारतीय सेना की सम्पूर्ण विजय प्राप्ति के उद्देश्य से विविध सूक्त,स्तोत्र एवं मंत्रों का जप,पाठ व हवन आदि अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। जिस देश में हम रहते हैं,जिस देश का हम नमक खाते हैं,जिस मिट्टी में हम खेल-कूदकर बड़े होते हैं और जिस भारत को हम माँ कहकर पुकारते हैं- उसके लिए समर्पण करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। राष्ट्र की रक्षा सिर्फ हमारे देश के सैनिकों का काम ही नहीं,अपितु राष्ट्र की रक्षा के लिए समस्त भारत वासियों को संगठित होकर अपना कर्तव्य निभाना होगा।
मौके पर सुधीर दत्त पाराशर,रुपेश ओझा,कुन्दन पाठक,राजन पाण्डेय,विकास पाण्डेय,सुधाकर पाण्डेय,अरुण तिवारी सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक,कर्मचारी एवं बटुक-विद्यार्थी अनुष्ठान में शामिल हुए।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया