संसद में और हंगामा होने के आसार!

सत्तापक्ष के राहुल गांधी से माफी मंगवाने और विपक्ष के जेपीसी लाने की मांग पर और टकराव के आसार

देश की संसद अखाड़े में तब्दील होती जा रही है। लोकसभा हो या फिर राज्यसभा दोनों में जमीनी मुद्दे दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रहे हैं। सत्ता पक्ष लंदन में दिये गये कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर उनसे माफी मांगने की मांग कर रहा है तो विपक्ष अडानी मामले में जेपीसी लाने की मांग कर रहा है। कुल मिलाकर संसद की कार्यवाही आरोप प्रत्यारोप में बीत जा रही है। कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि वह एक सांसद हैं और राहुल गांधी ने विदेश में जाकर देश का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता है। उधर विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि सत्तापक्ष संसद की कार्यवाही को खुद बाधित करती रहती है और विपक्ष पर कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाता है। उन्होंने कहा सरकार राहुल गांधी के बयान पर चर्चा करा ले। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। विदेश में जाकर देश का अपमान कौन करता है ? मतलब सत्तापक्ष अडानी मामले में विपक्ष की जेपीसी की मांग नहीं मानेगा तो विपक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की। मतलब संसद में हंगामा और बढ़ेगा।
दरअसल राहुल गांधी ने लंदन कै्ब्रिरज यूनिवर्सिटी में जो भाषण दिया है उसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने लोकतंत्र बिल्कुल खत्म कर दिया है। न्यायपालिका पर अंकुश लगाया जा रहा है। विपक्ष के नेताओं के फोन पेगासस पर हैं। बीजेपी ने राहुल गांधी के इस भाषण को विदेश में जाकर देश के अपमान करने के के रूप में लिया है। यही वजह है कि सत्तापक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रहा है। उधर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर धड़ाम से गिरने पर तथा उसे लाखों करोड़ का नुकसान होने पर विपक्ष अडानी मामले में जेपीसी लाने की मांग कर रहा है। न तो विपक्ष राहुल गांधी से माफी मंगवाने जा रहा है और न ही केंद्र सरकार विपक्ष की जेपीसी लाने की मांग स्वीकार कर रही है। ऐसे में संसद में हंगामा ही होगा।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे