सीबीआई के सामने 25 मार्च को पेश होंगे तेजस्वी यादव, कोर्ट में बोली, सीबीआई, नहीं करेंगे गिरफ्तार

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 25 मार्च को जांच एजेंसी सीबीआई के सामने पेश होंगे। इसके पहले सीबीआई ने उन्हें तीन बार पूछताछ में शामिल होने के लिए समन भेजा, लेकिन वह पूछताछ के लिए नहीं आये। वहीं कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि तेजस्वी यादव को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। सीबीआई ने 4 मार्च और 11 मार्च को तेजस्वी को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वो पेश नहीं हुए। इसके बाद मंगलवार को उन्हंे पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन वे फिर भी नहीं पेश हुए। सीबीआई ने 7 मार्च को मामले के संबंध में राजद सुप्रीमो और तेजस्वी के पिता लालू यादव से पूछताछ की थी। एक दिन पहले 6 मार्च को लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से उनके पटना आवास पर केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ की थी।
सीबीआई पहले ही लालू यादव, राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दायर कर चुकी है। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को इस मामले में सभी को जमानत दे दी। नौकरी के बदले भूमि घोटाले में लालू यादव के केंद्रीय रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे में नौकरी के बदले में उम्मीदवारों से जमीन देने का आरोप है। सीबीआई जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले में हरकत में आ गया और 10 मार्च को नौकरी के बदले जमीन घोटाले में चल रही जांच के तहत तेजस्वी यादव के दिल्ली, आवास पर तलाशी ली। ईडी ने लालू यादव की तीन बेटियों और अन्य राजद नेताओं के परिसरों समेत दिल्ली, एनजीआर और बिहार में कई अन्य स्थानों पर भी छापे मारे।
तेजस्वी यादव ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में कहा, मैं चार विभागों के साथ उप मुख्यमंत्री हूं। वे मुझे दिल्ली बुला रहे हैं। मैं उन्हें लिख रहा हूं कि मेरा बजट सत्र चल रहा है और आप पटना आएं या वीसी के जरिये मुझसे जुड़ें। मैं एक के लिए दिल्ली आता हूं। 11 दिनों में हुई तीन समन भेजे गये हैं। मेरी पत्नी गर्भवती हैं। ईडी के छापे की वजह से उसकी हालत बिगड़ गर्स और हमें उसे असप्ताल में भर्ती कराना पड़ा।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे