जन शिकायतों के निस्तारण के काम को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से अंजाम दें : कपिल देव अग्रवाल

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश श्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसेवक के रूप में कार्य करते हुए अपने दायित्वों को पूर्ण संवेदनशीलता एवं जवाब देही के एहसास के साथ निर्वहन करें तथा जन शिकायतों के निस्तारण के काम को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से अंजाम दें और आमजन के जीवन को सुविधाजनक बनाने में अपनी ज़िम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक पूरा करें। जिले में विकास निर्माण परियोजनाओं तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मा0 राज्य मंत्री ने निर्देश दिए कि विकास से संबंधित सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा जो परियोजनाएं एवं निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, उनको भी निर्धारित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
माननीय प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री आज शाम 05:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं अथवा शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें और उनको महत्व दें। उन्होंने बिजली विभाग की शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शौचालयों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शौचालयों की उपयोगिता बनी रहे। मा0 मंत्री जी द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित पैरामीटर के अनुसार पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि लगाये गये पेड़ों का संरक्षण अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोनिवि द्वारा बनाई गई सड़कों की प्रगति की समीक्षा में निर्देश दिए कि बनाई गई सड़कों का आवश्यक विवरण सड़क बोर्ड पर अवश्य अंकित हो।
मा0 मंत्री जी को बैठक में विदुर ब्रान्ड उत्पादों का प्रेजेंटेशन के अंतर्गत समूह द्वारा निर्मित उत्पादों एवं बनाये गये पुस्तकालयों की वीडियो क्लिपिंग दिखाई गई।
बैठक में विकास विभाग सहित समस्त विभागों की सभी विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए की जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को बलवती बनाए रखने के लिए पूर्ण सजगता और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा मा0 मंत्री जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिये गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी, विधायकों एवं जन प्रतिनिधियों को एनआरएलएम द्वारा उत्पादित विदुर ब्रांड सामग्री की किट भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री जी जिलाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा श्रम विभाग, उद्योग, दिव्यांग सशक्तिकरण, युवा कल्याण,ग्रामीण विकास तथा कृषि विभाग के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, मा० विधायकगण सदर श्रीमती सूचि चौधरी, धामपुर अशोक राणा, नगीना मनोज कुमार पारस, नूरपुर राम अवतार सैनी, जिला अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौहान, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    उत्तराखंड में बीते चौबीस घंटों की बारिश ने…

    Continue reading
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    हरिद्वार राष्ट्रीय चिंतन शिविर किसान कुंभ 2026 उत्तराखंड…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद