पत्नी बोली- छोड़ कर चली जाउंगी..सुनते ही पति ने कर दिया काम तमाम

 पड़ोस के युवक से था पत्नी का अफेयर

 मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के झिटकहिया गांव में पत्नी के किसी और से रिश्ते से तंग आकर पति ने धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. जांच में पता चला की महिला संजू देवी से उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी, लेकिन कुछ महीने पहले पत्नी का पड़ोस के किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध बन गया था.
बताया जाता है कि महिला का पति लखौरा थाना क्षेत्र के झिटकहिया गांव निवासी संतोष सहनी अपनी पत्नी से परेशान था, इसी बीच उसने बुधवार की देर संध्या पत्नी की हत्या कर दी. दोनों की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी, तब सब ठीक ठाक चल रहा था. इधर कुछ दिनों से पत्नी की बातचीत पड़ोस के युवक से होने लगी. पति संतोष सहनी ने कई बार हस्तक्षेप करना चाहा, लेकिन प्यार तो प्यार होता है एक दूसरे पर फिदा पत्नी और पड़ोसी युवक का हमेशा मिलना पति के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही थी.
वहीं पति संतोष सहनी ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि पड़ोस के युवक से मिलकर आई पत्नी को जब मना किया तो बोली उसी युवक से अब शादी करना है. ये घर और बच्चे सब छोड़ चले जाएंगे. इस पर उसे गुस्सा आ गया और घर में रखे दाबिला से पत्नी के गर्दन पर प्रहार कर दिया और पत्नी संजू देवी की मौत हो गई. अब हमें चिंता सता रही बच्चे का पालन पोषण कौन करेगा.
घटना के सिलसिले में लखौरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के झिटकहिया गांव के संतोष सहनी ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी की दाबिला से प्रहार कर गर्दन काट हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. वही हत्या में प्रयुक्त दबिला जब्त कर लिया गया है. शव को मोतिहारी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई