शिक्षक संघ ने समाहरणालय गेट पर दिया धरना, सौपा ज्ञापन

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। समाहरणालय के समक्ष शिक्षक संघ ने दिया धरना दे कर किया प्रदर्शन गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने किया। मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार एवं जिला सचिव शैलेश कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संघ के प्रतिनिधियों ने एक-एक समस्याओं को बतलाया तथा विभिन्न प्रखंडों से आए हुए शिक्षकों ने भी अपनी समस्याओं को रखा। अपनी माँगों को लेकर शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। वही प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा गया कि जब तक विशिष्ट शिक्षकों को वेतन संरक्षण का लाभ देते हुए वेतन निधर्धारण अविलंब नहीं होता है तब तक यह आंदोलन समाप्त होने वाला नहीं है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि जब तक तक शिक्षको की सभी समस्याओं का हल जिला शिक्षा कार्यालय नहीं करता है तो यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव एवं जिला महासचिव राजीव रंजन प्रभाकर ने संयुक्त रूप से कहा कि प० चम्पारण के सभी शिक्षकों के समस्याओं का समाधान जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा नहीं किया जाता है तो आगे के कार्यक्रम में संघ अनशन पर बैठने को बाध्य होगा। जिसकी सारी जवाबदेही जिला शिक्षा कार्यालय की होगी। मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने धरना में भाग लिए सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर अफरोज आलम, रामशाद आलम, अनिल कु० सिंह, प्रहलाद पड़ित, राजेश पांडेय, जितेन्द्र राम, दिनेश कुमार, विश्वनाथ पासवान, पंकज पाठक, सुचिता रानी, राजेश साळेत मनीष गुप्ता अभिषेक कुमार, संजय कुमार, मनोज यादव, हिरालाल राम, श्यामाकान्त गिरी , रामाधार साह विजय झा आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल!