श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ मैसर्स- बीएचईएल कम्पनी पर सीटू बैनर तले कर्मचारियों का धरना 42 वें दिन भी जारी रहा

नोएडा । कर्मचारियों के शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ बीएचईएल कम्पनी पर 42 वें दिन भी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा है। आंदोलन के बारे में जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि मैसर्स- भारत हेवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25, सेक्टर- 16, नोएडा के प्रबंधन द्वारा संस्थान में वर्षों वर्षों से लगातार स्थाई रूप से कार्यरत श्रमिकों का लगातार आर्थिक शोषण, उत्पीड़न करने संस्थान पर लागू वेतनमान श्रमिकों को भुगतान न करने और उक्त पर संगठित होकर आवाज उठाने पर 17 से 21 अप्रैल 2025 के मध्य 17 कर्मचारियों को गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाल दिया जिसके खिलाफ 23 अप्रैल 2025 से कर्मचारियों ने धरना शुरू किया जो आज 03 जून 2025 को भी दिन भर जारी रहा।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव रामसागर ने कहा कि कंपनी प्रबंधन निकाले गए सभी कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति सहित कार्य पर पुनः बहाल करें अन्यथा तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन संस्थान के समक्ष आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व रंजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद, शालू, मनमोहन आदि कर्मचारियों ने किया।

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा