गैंगस्टर काला राणा की कहानी जो थाईलैंड में बैठकर चलाता था गैंग 

द न्यूज 15

नई दिल्ली । उत्तर भारत के टॉप गैंगस्टर्स में एक काला राणा को एसटीएफ हरियाणा के इनपुट के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। काला राणा कुछ साल पहले देश से भागकर थाईलैंड चला गया था, वह अभी दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। थाईलैंड में बैठकर ही वह काला जठेड़ी और लॉरेंस विश्नोई जैसे कुख्यात अपराधियों के सिंडिकेट को चला रहा था। ऐसे में आपको बताते हैं कि आखिर वीरेंद्र प्रताप नाम का शख्स नामी गैंगस्टर काला राणा में कैसे तब्दील हो गया।
वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा को हरियाणा के यमुनानगर इलाके का बताया जाता है। थाईलैंड में बैठकर काला जठेड़ी के पूरे सिंडिकेट को चलाने वाले राणा के ऊपर हरियाणा में 30 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, हरियाणा में दर्ज मुकदमों में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और आपराधिक धमकी जैसे संगीन जुर्म शामिल हैं।
काला राणा ने साल 2013 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। अपने पहले जुर्म में उस पर गाड़ी लूटने व छिनैती का आरोप लगा था, जिसके बाद उसे जेल भी जाना पड़ा। जेल में रहने के दौरान ही उसकी मुलाकात संपत नेहरा से हुई थी। संपत नेहरा को लॉरेंस विश्नोई का राइट हैंड माना जाता है। नेहरा सुर्ख़ियों में तब आया था जब उसे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की योजना बनाते हुए पकड़ा गया था।
काला राणा पर यमुनानगर में सबसे ज्यादा 19 केस दर्ज हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र व अंबाला में चार-चार मामले दर्ज है। काला राणा पर इन सभी मामलों में हत्या, लूट, हत्या की कोशिश, रंगदारी, धोखाधड़ी, सरकारी काम में बाधा जैसे जुर्म शामिल है। साल 2017 में काला राणा का नाम तेजी से सामने आया जब उसने संपत नेहरा के साथ मिलकर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई राजा पर गोलियां चलाई थी। इसके बाद, काला राणा ने काला जठेड़ी और बिश्नोई के गैंग के साथ भी काम किया। साल 2019 में एक मामले में काला राणा को भगोड़ा घोषित कर दिया गया। साथ ही उस पर 1 लाख का इनाम भी जारी किया गया लेकिन फर्जी पासपोर्ट के जरिए वह थाईलैंड भाग गया। काला राणा अपने अपराधों के लिए पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ और हरियाणा जैसे राज्यों में वांछित था।
सुरेंद्र ग्योंग: क्रिकेटर बनता चाहता था लेकिन बंदूक थाम बन गया आतंक का दूसरा नाम
थाईलैंड में नाम बदलकर रह रहे काला राणा ने ही दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से कुख्यात गैंगस्टर कुलदीप उर्फ फज्जा को भी पुलिस हिरासत से फरार करवाया था। बैंकॉक में रह रहे गैंगस्टर राजू बसौदी की साल 2020 में गिरफ्तारी के बाद कई सालों से हरियाणा पुलिस और एसटीएफ की नजर काला राणा पर थी। जिसके चलते उसके खिलाफ 2020 में फर्जी पासपोर्ट के मुकदमें के साथ रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया गया था।

Related Posts

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

ईरान ने ट्रंप की आर्थिक नाकेबंदी को लेकर…

Continue reading
 ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!
  • TN15TN15
  • August 19, 2026

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त तरीके…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

  • By TN15
  • August 22, 2026
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

  • By TN15
  • August 22, 2026
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

  • By TN15
  • August 21, 2026
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

  • By TN15
  • August 21, 2026
अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

  • By TN15
  • August 21, 2026
नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

  • By TN15
  • August 21, 2026
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार