समाजवदियों के जादुई भाषण से लोकसभा चुनावों का मंच रहेगा सूना-सूना

बिहार के चुनावी समर में दहाड़ेंगे नीतीश व लालू

राम नरेश

पटना। लोग सभा चुनाव में नीतीश कुमार और लालू यादव के भाषण तो लोगों को सुनने को मिलेंगे, लेकिन कुछ ऐसे नेता भी है जिनकी जादुई आवाज इस बार सुनने को नहीं मिलेगी।

 

बिहार समाजवादियों का गढ़ रहा है। पिछले 40 वर्षों से देश के समाजवदियों में बिहार के नेता पहली कतार में रहे हैं। उनके भाषण सुनने के लिए लाखों, करोड़ों लोग इंतजार करते हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में मंडल आयोग की राजनीति से देश को प्रभावित करने वाले धुर समाजवादी नेताओं मसलन दिवंगत राम विलास पासवान और शरद यादव की जादुई आवाज नहीं सुनायी देगी । वहीं राष्ट्रीय राजनीति के फलक पर ‘मनरेगा मैन’ कहे जाने वाले दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की ठेठ गंवई जुबान में कार्यकर्ताओं में जोश फूंक देने वाला भाषण भी लोग नहीं सुन पायेंगे। जहां तक धूर समाजवादी लालू प्रसाद का सवाल है, बीमारी ने उनकी आवाज को सीमित कर दिया है।
कुल मिलाकर यह सभी वह नेता हैं, जिसने 90 की दशक में समाजवादी राजनीति को नयी जुबान दी और पहचान भी। इन नेताओं के जुमले अब किसी दूसरे की जुबान से ही सुनने को मिलेंगे। हालांकि यह संभव है कि लालू प्रसाद इस बार भी एकआध बार फिर सियासी मंच साझा करें. ऐसे में उनका वह अंदाज दखने को मिल जाए, जब वह सियासी मंच पर ‘लागललागल झुलनिया के धाका, बलम कलकात्ता चल गइले ‘ जैसे लोक रंग वाले गाने गा कर मतदाताओं को हुजूम को जोशीले ज्वार में तब्दील कर विरोधियों के खेमे में खलबली मचा दे।
दिवंगत रामविलास पासवान के भाषण में भी कुछ ऐसी बातें होती थीं, जिन्हें वह लगभग सभी सभाओं में कहा करते थे। ”हम इस घर में दिया जलाने चले हैं, जहां सदियों से अंधेरा था। ”उस बाग का माली अच्छा होता है, जिसमें सभी तरह के फूल खिले”। यह स्पष्ट है कि ऐसे जमीनी नेताओं की आवाज से इस बार का लोकसभा चुनावों का मंच सूना -सूना नजर आयेगा।
इकलौते नीतीश कुमार हैं, जिनकी आवाज में मतदाताओं को बांधने वाला जादू है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषणों में उनके अभी तक के काम और आगे के रचनात्मक कार्यों की झलक मिलती है। योजनाओं की गहन जानकारी और उनके सफल होने तक की कहानी जब सुनाते हैं, तो बिहार का मतदाता उनमें एक स्टेटमैन की छवि देखता है। जब वे बोलते हैं कि ‘आप तो जनबे करते हैं। हम तो हमेशा कुछ न कुछ करते ही रहते हैं।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…