एजुकेशन ट्रिप पर गए स्टूडेंट-टीचर का हैरान कर देने वाला ‘रोमांटिक’ फोटोशूट हुआ वायरल!

आज के दौर में सोशल मिडिया पर रातों रात कुछ भी वायरल हो जाता है। अभी हाल ही में कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल की टीचर का उसके स्टूडेंट के साथ कराया गया रोमांटिक फोटोशूट सोशल मीडिया पर हर जगह तेज़ी से वायरल है। फोटोज में स्टूडेंट-टीचर दोनों एक दूसरे को चूमते हुए और गले लगते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये फोटोशूट चिक्कबल्लापुर जिले के मुरुगमल्ला गाँव का है। फोटो में टीचर ने साड़ी पहनी हुई है और छात्र ने पीला कुर्ता-जींस। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह महिला स्कूल की प्रधानाध्यापिका है।

बता दें ,इस मामले में एजुकेशन ऑफिसर के पास भी शिकायत पहुँचीं। शिकायत में प्रधानाध्यापिका के व्यवहार की जाँच कराने की माँग की गई। अभिभावको ने इस टीचर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज की और फिर बीईओ के स्कूल पहुँचने की बात भी सामने आई। कहा जा रहा है कि बीईओ की जाँच में पता चला कि प्रधानाध्यापिका ने कुछ तस्वीरों को डिलीट कर दिया था। वहीं वायरल तस्वीर तब खींची गई थी जब स्कूल स्टाफ और छात्र एजुकेशनल ट्रिप पर गए थे। ये तस्वीरें अन्य छात्र द्वारा क्लिक करवाई गई थीं।

बता दें, इस फोटोशूट ने सबका दिमाग हिला कर दिया है। इस फोटोशूट पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोगों ने कहा है कि कलयुग आ गया है और कुछ लोगों ने सोशल मीडिया को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया कि वहां डाली जाने वाली रील्स युवाओं को गलत काम करने पर बहकाती है और कुछ लोग इन सब चीज़ो के आभाव में आकर गलत कदम उठा बैठते है। हालांकि, यहां यह समझना जरूरी है कि ये वास्तविक दुनिया है, कोई इंस्टाग्राम या फेसबुक नहीं।

बता दें, इस तरह की घटना शिक्षा जगत के लिए बेहद निंदनीय है और ऐसा नही है कि यह कोई पहली घटना है। इस तरह की कई घटना पहले भी सामने आ चुकी है। इससे पहले 2022 में, कक्षा में भोजपुरी गाने पर नृत्य करते एक शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ था , जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की गई थी. वीडियो में एक शिक्षिका को साड़ी पहने हुए ‘पतली कमरिया मोरी’ गाने पर नाचते हुए देखा गया था, जिसके बैकग्राउंड में छात्र हाथ हिलाते और उछल-कूद कर रहे थे, जिससे शिक्षा क्षेत्र में चल रहे गलत आचरण को लेकर सवाल उठने लगे।

Related Posts

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार
  • TN15TN15
  • November 17, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी…

Continue reading
CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

  • By TN15
  • November 23, 2026
आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

  • By TN15
  • November 23, 2026
भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

  • By TN15
  • November 23, 2026
श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा