Delhi School Winter Vacation : दिल्ली के सभी स्कूलों में 1 जनवरी से विंटर वेकेशन, सिर्फ इतने दिन होंगी सर्दियों की छुट्टियां

Delhi News: दिल्ली के सभी स्कूलों में इस बार की सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है. सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 2024 से शुरू होंगी। इस बार 6 जनवरी तक ही दिल्ली के सभी स्कूलों में विंटर वेकेशन घोषित किया गया है। ऐसे में इस बार सर्दियों की छुट्टियां पिछले सालों की तुलना में कम हैं। दिल्ली सरकार (Delhi Government) की ओर से बुधवार को विंटर वेकेशन को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।

इससे पहले नवंबर महीने में प्रदूषण के चलते विंटर वेकेशन की छुट्टियों के कुछ दिन पहले ही इस्तेमाल हो चुके हैं। प्रदूषण के चलते 9 नवंबर से 18 नवंबर तक दिल्ली में स्कूल बंद किए गए थे और इसको विंटर वेकेशन में एडजस्ट करने का आदेश दिया गया था। कुल मिलाकर अब दिल्ली के सभी स्कूल 1 जनवरी से 6 जनवरी तक बंद रहेंगे।

वायु प्रदूषण की वजह से विंटर ब्रेक की हुई थी घोषणा

गौरतलब है कि दिवाली से पहले दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी थी।  दिल्ली में वायु प्रदूषण सूचकांक 500 के आसपास पहुंचने के कारण शिक्षा निदेशालय ने ‘विंटर ब्रेक’ यानी सर्दियों की छुट्टी घोषित करने का निर्णय लिया था। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के बाद 9 से 18 नवंबर तक दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहे।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सरकार ने समय से पहले सर्दी की छुट्टी घोषित करने का निर्देश दिया था। अमूमन यह छुट्टियां दिसंबर-जनवरी में तेज ठंड पड़ने के दौरान दी जाती हैं, लेकिन, दिल्ली में प्रदूषण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पूर्व निर्धारित दिसंबर-जनवरी के विंटर ब्रेक को पहले ही घोषित कर दिया गया। इस निर्णय से पहले 5 नवंबर को सरकार ने 5वीं कक्षा तक के प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया था।

  • Related Posts

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस…

    Continue reading
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    NTA की एक और परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’