संत घाट मुक्तिधाम का नव निर्माण के तर्ज पर जीर्णोद्धार से नगर निगम के हजारों परिवारों की बढ़ेगी सुविधा : गरिमा

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। संत घाट के मुक्तिधाम का नगर निगम द्वारा 34.63 लाख से होने वाले जीर्णोद्धार का भूमिपूजन महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा रविवार को किया गया। मुक्तिधाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के आधे से अधिक परिवार के मृतकों का अंतिम संस्कार संत घाट के मुक्तिधाम में किया जाता रहा है। इस मुक्तिधाम संचालन समिति के विशेष अनुरोध पर हमने वर्षों से बदहाल इस सार्वजनिक उपयोग के महत्वपूर्ण स्थल का नव निर्माण के तर्ज पर जीर्णोद्धार की पहल की है। नगर निगम बोर्ड के हमारे साथियों के बहुमूल्य सहयोग आज हमको एक भव्य समारोह में भूमि पूजन का सौभाग्य मिला है। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि मृतक जन को उनके अंतिम संस्कार में सम्मान और उनके परिजनों को सभी प्रकार की सुविधा के साथ मुक्तिधाम को सुविधा संपन्न बनाना हमारा ध्येय रहा है। इसको लेकर मुक्तिधाम के पहुंच पथ का निर्माण जहां तक बना है उसके बाद 120 फीट लंबाई एवं 12 फीट चौड़ाई में पीसीसी सड़क, मेन रोड से 76 फीट लंबा एवं 10 फीट चौड़ा पीसीसी रैंप, रैंप के बाद शेड के बगल तक मिटटी भराई करके 205 फीट लंबाई एवं 12 फीट चौड़ाई में पेवर ब्लॉक लगाते हुए दोनों तरफ सपोर्टिंग वॉल का निर्माण कराया जाएगा। वही रोड से उतरने वाली सभी सीढ़ियों में चेकर टाईल्स, साढ़े तीस बाय 18 के दो एवं साढे 30 बाई 19 के तीन नये शेड, पूर्व से लगे सभी स्टैंड की मरम्मती, विश्रामालय की पूर्ण रिपेयरिंग एवं पेंटिंग भी होगी। इसके साथ ही श्रीमती सिकारिया ने बताया कि विश्राम वाले के नीचे का भाग जो खुला है उसका तीन साइड से वाल जोड़ना, जाने की सिढ़ी बनाना, विश्रामालय के नीचे वाले नये कमरे में बैठने के लिये 31 फीट बाई डेढ़ फीट में आरसीसी स्लैब निर्माण कराया जाएगा। उसके नीचे और ऊपर दोनों विश्रामालय में गेट एवं ग्रिल निर्माण, साढ़े 17 बाय साढ़े 30 का बैठक पर कोटा स्टोन से निर्माण भी होगा। इसके साथ ही साढ़े 40 बाई साढ़े 21 का जमीन पर पीसीसी फ्लोर निर्माण कराया जाएगा। भूमि पूजन समारोह मुक्तिधाम समिति के रवि गोयनका, प्रेम सोमानी, सुभाष रुंगटा, टीनू सर्राफ, संजय जैन द्वारा आयोजित किया गया। भूमि पूजन में निगम पार्षद दीपक कुमार, इंद्रजीत यादव के साथ अरुण कुमार, रवि गोयनका, प्रदीप केशान, प्रेम सोमानी, इश्तेयाक अहमद, अनुराग बरनवाल, सुरेश सिंघानिया, संजय जैन, राजा सिंघानिया, उदय कुमार, बिहारी लाल साहू, अधिवक्ता राजेश कुमार इत्यादि की सहभागिता रही।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग