वोटर अधिकार यात्रा में जुड़े तुषार गांधी

महागठबंधन के नेताओं से की बातचीत

कहा बिहार में बदलाव की लहर

फिलिस्तीनियों को समर्थन देने के लिए महागठबंधन के नेताओं से की अपील

आज ‘बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार’ यात्रा के दूसरे चरण के सातवें दिन ‘हम भारत के लोग’ के राष्ट्रीय संयोजक और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी पूर्णिया से अररिया तक वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इंडिया गठबंधन के नेताओं से लगभग 2 घंटे बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने नेताओं को ‘बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार’ यात्रा के दोनों चरणों के अनुभव साझा किये। विशेष तौर पर कोशी के मुद्दों और कोशी नवनिर्माण मंच के प्रयासों संबंधी विस्तृत जानकारी नेताओं को दी तथा उनसे कोशी की समस्या को हल करने की पहल करने को कहा और कोशी नवनिर्माण मंच के साथियों से मिलने का भी सुझाव दिया।

तुषार गांधी ने नेताओं से कहा कि किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने तथा बिहार में मंडी व्यवस्था बहाल करने को लेकर बिहार के किसानों को ठोस आश्वासन दिया जाना चाहिए। इस पर कांग्रेस के नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी को लेकर हम पहले ही अपनी प्रतिबद्धता बतला चुके हैं। मंडी व्यवस्था की बहाली के मुद्दे को भी घोषणा पत्र में शामिल करने को लेकर हम संकल्पित है।

तुषार गांधी ने जब राजनीतिक दलों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणियों का जिक्र किया तब राहुल गांधी ने कहा कि मतदाता पंजीयन का काम चुनाव आयोग का है।

तुषार गांधी ने बताया कि उन्हें इंडिया गठबंधन के नेता वोट चोरी रोकने के लिए संकल्पित दिखलाई पड़े तथा यात्रा के दौरान वे जहां भी गए उन्हें ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा गूंजता हुआ सुनाई पड़ा।

तुषार गांधी ने फिलीस्तीन में इजराइल द्वारा किए जा रहे अमरीका समर्थित द्वारा किए जा रहे नरसंहार के मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं को और अधिक सक्रिय भूमिका लेने तथा नागरिक समाज द्वारा की जा रही पहल का समर्थन करने की अपील करते हुए राहुल गांधी से कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से फिलिस्तीनियों का समर्थन करने तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं को फिलिस्तीन के मुद्दे पर जागरूक करने के लिए विशेष सेल बनाना चाहिए ।

तुषार गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच वर्धा से नागपुर तक होने वाली संविधान सत्याग्रह यात्रा के लिए आमंत्रित किया ।

तुषार गांधी ने बदलो बिहार; बनाओ नई सरकार अभियान के दोनों चरणों में 13 जिलों की यात्राओं को मिले समर्थन को लेकर कहा कि बिहार की जनता बदलाव का मन बना चुकी है तथा वोट चोरी के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगी।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई