‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

रवि किशन की भोजपुरी एक्शन फ़िल्म ‘धुरंधर: द शूटर’ को रिलीज हुए 10 साल से भी ज्यादा समय हो गया है। वही ये फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल रणवीर सिंह की हालिया ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘धुरंधर’ की वजह से, ऑनलाइन दर्शकों के एक नए वर्ग ने रवि किशन की 2013 की इस फ़िल्म को भी देख डाला है। पुरानी फ़िल्म की क्लिप और चर्चाएं अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर तेज़ी से फैल रही हैं जिसका फायदा इसके मेकर्स को हुआ है. वहीं अब इसे लेकर रवि किशन ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

 

भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के वायरल होने पर रवि किशन ने क्या कहा?

 

धमाल 4 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, एक रिपोर्टर ने रवि से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि उनकी 2013 की भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ अभी ट्रेंड कर रही है। इस पर रवि ने हंसते हुए जवाब दिया कि यह उनकी ज़िंदगी के उन अनएक्सपेक्टेड पलों में से एक है।  उन्होंने कहा, “हां, मेरी ज़िंदगी में ऐसे बड़े सरप्राइज आते रहते हैं. मैंने भोजपुरी में ‘धुरंधर’ नाम की एक फिल्म की थी। वह फिल्म भी उसी तरह की थी जैसी अभी रिलीज़ हुई है, लेकिन वह भोजपुरी में थी और उसका बजट भी अलग था. अब, नई ‘धुरंधर’ को देखने और उसके बारे में जानने की कोशिश में, लोगों ने मेरा वर्जन भी देख लिया. तो बहुत-बहुत थैंक्यू. इसके प्रोड्यूसर और जिनके पास इसके राइट्स हैं, वे अचानक करोड़पति बन गए हैं।
 

रवि किशन की ‘धुरंधर: द शूटर’ के बारे में सब कुछ

 

2013 में रिलीज़ हुई ‘धुरंधर: द शूटर’ में रवि किशन ने लीड रोल प्ले किया था. और इसे पूरी तरह से कमर्शियल भोजपुरी एक्शन एंटरटेनर के तौर पर बनाया गया था, उस समय दर्शकों के बीच फ़िल्म की परफॉर्मेंस ठीक-ठाक रही थी, लेकिन इतने सालों बाद अचानक इसके चर्चा में आने से हर कोई हैरान है।

  • Related Posts

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

    Continue reading
    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा