इस बार 10 को मनेगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

योजना का लाभ लेने के लिए जीरो बैलेंस पर खुलेंगे गर्भवती के खाते 

जननी सुरक्षा योजना, मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजानाओं में मिलने वाली राशि खाते में सीधे होगी ट्रांसफर

द न्यूज़ 15

नोएडा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस इस बार नौ की जगह 10 जनवरी को मनाया जाएगा। तारीख में यह बदलाव नौ तारीख को रविवार होने के चलते किया गया है। इस दिन महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का धनलाभ देने के लिए बैंकों के माध्यम से गर्भवती के खाते खोले जाएंगे। यह खाते जीरो बैलेंस पर खुलेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया- विभाग चाहता है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना आदि का लाभ सभी लाभार्थी महिलाओं को मिले। इसके लिए बैंकों के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर महिलाओं के खाते खुलवाए जाएंगे। उस दिन विभिन्न बैंक स्टॉल लगाकर उन महिलाओं के खाते खोलेंगी, जिनका खाता किसी भी बैंक में नहीं है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) एवं योजना के नोडल अधिकारी डा. भारत भूषण ने बताया जनपद के 22 शहरी व ग्रामीण चिकित्सा केन्द्रों पर इस बार 10 जनवरी को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया जाएगा। मुख्य रूप से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और मातृ- शिशु मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से इस दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन हर गर्भवती की पांच जांच- ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट,यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच और अल्ट्रासाउंड निशुल्क किया जाता है। उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें उच्च चिकित्सा केन्द्रों पर रेफर किया जाता है। 

जिला सलाहकार मातृ स्वास्थ्य राजेन्द्र प्रसाद ने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर दूसरी व तीसरी तिमाही की गर्भवती पर फोकस रहेगा। इसमें उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती को चिन्हित किया जाएगा। उनकी स्थिति के हिसाब से उन्हें उच्च स्वास्थ्य केन्द्र पर रेफर किया जाएगा।

खाता खुलने से लाभार्थी को मिलेगा सीधा लाभ

जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में योजना की धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। जननी सुरक्षा योजना में शहरी क्षेत्र में 1000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 1400 रुपये दिये जाते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पहली बार मां बनने पर तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिये जाते हैं। यह रकम डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। राजेन्द्र प्रसाद ने बताया बैंक में खाता नहीं होने के कारण कई बार महिलाएं को लाभ नहीं मिल पाता है, इसलिए विभाग ने बैंकों के माध्यम से जीरो बैलेंस पर खाता खोलने की व्यवस्था की है। इससे लाभार्थी को सीधा लाभ मिलेगा। राजेन्द्र प्रसाद ने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर आने वाले लाभार्थियों की परिवार नियोजन के लिए भी काउंसलिंग की जाती है। 

Related Posts

किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

Continue reading
10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

पुलिस दमन के बावजूद किसान संघर्ष जारी रहेगा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

  • By TN15
  • August 17, 2026
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

  • By TN15
  • August 17, 2026
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

  • By TN15
  • August 17, 2026
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

  • By TN15
  • August 17, 2026
किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

  • By TN15
  • August 17, 2026
नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

  • By TN15
  • August 17, 2026
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द