वानखेड़े स्टेडियम जा रहे भारतीय टीम के खिलाड़ियों का लोगों ने किया जोरदार स्वागत

मुंबई, मुंबई के चर्चगेट इलाके में शुक्रवार सुबह ‘डी लेन’ से गुजरने वाले लोग उस समय हैरान रह गए जब वहां से गुजर रहे वानखेड़े स्टेडियम जा रहे भारतीय टीम के काफिला का लोगों ने शंख बजाकर, देश का झंडा लहराकर और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

सड़क पर लोगों का इस तरह का उत्साह देखने लायक था क्योंकि लगभग पांच साल बाद मुंबई में टेस्ट मैच हो रहे हैं । स्टेडियम के पास सुबह से ही इकट्ठी हुई भीड़ अपने आप को रोक नहीं सकी जब भारतीय टीम बसों से स्टेडियम जा रहे खिलाड़ी उनको नजर आए। इस दौरान लोगों ने विभिन्न तरीकों से टीम का स्वागत किया।

2016 में भारत बनाम इंग्लैंड का टेस्ट मैच आखिरी बार वानखेड़े में खेला गया था । उसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण क्रिकेट खेला जाना संभव नहीं था इसलिए इस दौरान सभी मैचों को स्थगित कर दिया गया था।

बता दें कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत मुंबई क्रिकेट संघ को सिर्फ आठ हजार टिकट बेचने की अनुमति थी क्योंकि सरकार ने केवल 25 प्रतिशत दर्शकों के साथ स्टेडियम की क्षमता को भरने के लिए आदेश दिया था। मुंबई पुलिस द्वारा टेस्ट के लिए स्टेडियम में व्यवस्था करने और अधिकारियों के साथ कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

हालांकि बारिश के कारण मैदान पर गीले पैच के कारण मैच देरी से शुरू हुआ था। उस समय भीड़ का उत्साह थोड़ा कम हो गया था, लेकिन जब खिलाड़ी वार्म-अप और हल्के अभ्यास के लिए मैदान पर आए तो वहां भी भारतीय झंडे लहराकर दर्शकों ने उनका स्वागत किया।

मैच शुरू होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी और भारतीय सलामी बल्लेबाजों के साथ मैदान में उतरते ही दर्शक जोर-जोर से जयकारे लगाने लगे। कुछ देर बाद शुभमन गिल ने दूसरे ओवर में काइल जैमीसन की गेंद पर लगातार दो चौके लगाए, तभी “सचिन, सचिन” के नारे से मुबंई स्टेडियम गूंज उठा।

पांच दिन के टेस्ट में दर्शकों के और आने की उम्मीद है क्योंकि सीरीज का यह आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है। पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसमें भारतीय टीम की तरफ से डेब्यू कर रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने दोनों पारियों में एक में शतक और दूसरे में अर्धशतक जड़ा था। हालांकि पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया था। लेकिन अय्यर की इस पारी ने टीम में जगह बनाते हुए उन्हें मुंबई में दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका दिया है।

बता दें कि वानखेड़े में खेला गया आखिरी टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ था जिसमें कप्तान कोहली ने शानदार 235 रन बनाए थे, जबकि जयंत यादव ने पारी में शतक लगाया था।

Related Posts

दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं
  • TN15TN15
  • August 31, 2026

महिला क्रिकेट का दायरा पिछले कुछ सालों में…

Continue reading
अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा
  • TN15TN15
  • August 28, 2026

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

  • By TN15
  • August 31, 2026
US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

  • By TN15
  • August 31, 2026
दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

  • By TN15
  • August 31, 2026
कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

  • By TN15
  • August 31, 2026
दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

  • By TN15
  • August 31, 2026
राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’

  • By TN15
  • August 31, 2026
संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’