भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट : पहली इनिंग समाप्त, भारत ने बनाए 325 रन, पटेल ने झटके 10 विकेट

मुंबई, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा सीरीज का दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली इनिंग में न्यूजीलैंड के स्पीनर गेंदबाज एजाज पटेल ने दस विकेट लेकर भारतीय टीम को 325 रनों पर समेट दिया। भारतीय टीम ने 109.5 ओवर में दस विकेट खोकर 325 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार पारी खेलते हुए शतक जड़ा। उन्होंने 311 गेंदों का सामना कर 4 छक्के और 17 चौकों की मदद से 150 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 52 रन की पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। न्यूजीलैंड के स्पीनर गेंदबाज एजाज पटेल ने अकेले दम पर 47.5 ओवर में 119 रन देकर भारतीय टीम के 10 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया। जिसमें शुभमन गिल 44 रन बनाकर एजाज पटेल की गेंद में रॉस टेलर को कैच थमा बैठे, चतेश्वर पुजारा 0 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली और रिद्धिमान साहा भी एजाज पटेल की गेंद में एलबीडब्लयू आउट हो गए, श्रेयस अय्यर को पटेल ने कैच आउट कराया और आर अश्विन को बोल्ड कर दिया। वहीं, मयंक अग्रवाल को 150 पर, अक्षर पटेल 52, जयंत यादव 12 और मोहम्मद सिराज को 4 रन पर आउट करके वापस पवेलियन भेज दिया। जिसमें पटेल ने तीन बल्लेबाजों को एलबीडब्लयू, दो को क्लीन बोल्ड और पांच बल्लेबाजों को कैच आउट कराया।

स्कोर :

भारत 325/10 (मयंक अग्रवाल 150, अक्षर पटेल साहा 52, शुभनम गिल 44 , एजाज पटेल 10/47.5)।

प्लेइंग इलेवन की टीम :

भारत: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: विल यंग, टॉम लैथम (कप्तान), डेरिल मिशेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, टिम साउथी, विल सोमरविले, एजाज पटेल।

Related Posts

IPL स्टार अभिषेक पोरेल बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार, प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड किए!
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के…

Continue reading
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान की टीम इंडिया में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • August 12, 2026
किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

  • By TN15
  • August 12, 2026
‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप