जिलेवासियों को मिली 200 करोड़ से अधिक योजनाओं की सौगात : नितिन नवीन

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि सड़क संपर्कता की दिशा में अब नया अध्याय लिखेगा मोतिहारी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने रविवार को पूर्वी चंपारण जिलावासियों को करीब 200 करोड़ से अधिक के योजनाओं की सौगात दी। मंत्री ने चकिया और मोतिहारी में कुल 7 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जिला अतिथि गृह में प्रेस कांन्फ्रेस कर इसकी विस्तृत जानकारी दी। वहीं शिलान्यास के क्रम में उनके साथ सांसद राधा मोहन सिंह, विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, विधायक प्रमोद कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता करते हुए मंत्री श्री नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पूर्वी चंपारण में सड़क संपर्कता की दिशा में नये अध्याय लिख रहा है। इस क्रम में आज हमारी सरकार द्वारा जिलावासियों को करीब 200 करोड़ से अधिक की योजनाएं समर्पित की गयी है। योजनाओं में पथों का जीर्णोद्धार, नाला निर्माण, पेवर ब्लॉक समेत अन्य निर्माण कार्य को शामिल किया गया हैं। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास का आधार बनेगी, बल्कि पूर्वी चंपारण की जनता के लिए सुगम एवं सुरक्षित यातायात का सशक्त माध्यम भी सिद्ध होगी।
पथ निर्माण मंत्री श्री नवीन ने आगे बताया कि आज पिपरा विधानसभा अंतर्गत तेतरिया नरहा-नरवारा पथ (12.10 कि.मी.) एवं चकिया–मधुरापुर पथ (13 कि.मी.) पर लगभग 100 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही मोतिहारी क्षेत्र अंतर्गत लगभग 30 रुपए करोड़ की लागत से पांच प्रमुख पथों के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं नाला निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में प्रखंड कार्यालय मोतिहारी से सरकारी बस स्टैंड (एनएच-527 डी ) तक (भाया नेहरू स्टेडियम व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र), मठिया चौक (एनएच-527 डी) से मठिया जिरात (ढाका पथ) तक, छतौनी से रोइंग क्लब (एनएच-527 डी) तक, छतौनी थाना से आर्य समाज मंदिर चौक (एनएच-527 डी) तक एवं बरियारपुर से हवाई अड्‌डा चौक तक दोनों तरफ नाला एवं पेभर ब्लॉक, बलुआ फ्लाई ओवर से टाउन थाना (पेट्रोल पम्प) से गायत्री मंदिर तक डिवाईडर कार्य समेत पथों का जीर्णोद्धार और अन्य निर्माण कार्य शामिल है।
मंत्री ने कहा कि यह शिलान्यास मोतिहारी नगर की अधोसंरचना को नया विस्तार देने की दिशा में एक सशक्त पहल है, जो जनसुविधा, यातायात और क्षेत्रीय विकास के नए मानक स्थापित करेगा। वहीं, पथ निर्माण विभाग भी इस ओर आगे बढ़ते हुए कई नये पथों का कायाकल्प करने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है। इसके लिए सरकारी स्तर पर राशि भी आवंटित की जा चुकी है तथा निविदा का प्रकाशन भी कर लिया गया है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा