दिल्ली जल बोर्ड के भ्रष्टाचार से त्रस्त दिल्ली की जनता

ककरोला, पालम विधानसभा, मधु विहार वार्ड की जनता ने की सीबीआई / विजीलेंस जांच की मांग: रणबीर सिंह सोलंकी

दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों एवम अधिकारियों की लापरवाही व भ्रष्ट्राचार से नरकीय एवम दयनीय जीवन जीने को मजबूर ककरोला, हरिविहार निवासी 

 

महेश मिश्रा

नई दिल्ली (काकरोला) । द्वारका उपनगरी के निकट ककरोला, हरिविहार निकट मेट्रो पिलर नंबर 815 के नजदीक, दयाल जनरल स्टोर वाली गली की ऐसी दुर्गति है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं कि ये लंदन के तर्ज दिल्ली है? ककरोला, हरिविहार के स्थानीय निवासी प्रदीप ठाकुर एवम राम निवास मीणा ने बताया कि जल बोर्ड द्वारा लगभग दो साल पहले यह सीवर डाली गई थी जो दो महीने पहले धंस कर टूट गई। और अब सीवर का पानी सड़क से लेकर आस पास के इलाकों में फैलता जा रहा है साथ ही पीने के पानी की लाइन में भी सीवर का पानी आ रहा है साथ ही नजदीक के साहिब सिंह वर्मा स्टेडियम में भी जल भराव देखा जा सकता है। लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत जे ई मोहित कटारिया को की गई लेकिन समाधान की जगह इसका ठीकरा पूर्व संबधित ए ई श्याम बिहारी पर थोप दरकिनार किया जा रहा है।

श्याम बिहारी से बात करने पर इस मसले से अनभिज्ञता दर्ज कराई एवम अभी के जे ई/ए ई पर इसका ठीकरा फोड़ा। अधिकारियों की बदर बांट से जनता का आए दिन हो रहा बुरा हाल साथ ही यह भी एक विचारणीय तथ्य है की श्याम बिहारी जी के निरीक्षण में जो भी सीवर लाइन डाली गई है चाहे काकरोला की हो या पालम विधानसभा की सब की हालत बदतर है जो की जांच का विषय है। लोग परेशान होकर एमएलए और जल मंत्री से समाधान की आस लगाए बैठे है मगर वह ए सी कमरों में मस्त है और जनता त्रस्त है।

स्थिति की नजाकत को देखते हुए एवम स्थानीय लोगो की शिकायत पर श्रीमान रणबीर सिंह सोलंकी चेयरमेन (फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली) व राष्ट्रीय अध्यक्ष (राष्ट्रीय युवा चेतना मंच, भारत) ने दौरा किया एवम स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया की ककरोला के हालात भी पालम विधानसभा व मधु विहार वार्ड जैसे है लेकिन सीवर धसने से ककरोला, हरिविहार के निवासियों को स्थिति काफी नाजुक व दयनीय है इसलिए उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती, दिल्ली जलमंत्री आतिशी, सी ई ओ व अतरिक्त सी ई ओ से इन जगहों का तत्काल मुयाना कर स्थानीय निवासियों को उपरोक्त समस्याओं से समाधान दिलाए साथ ही विभाग के संबधित भ्रष्ट व लापरवाह अधिकारियों (इंजीनियर श्याम बिहारी) एवम ठेकेदारों की सी बी आई /विजीलेंस जांच कराई जाए।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?