बिहार में गिरिराज सिंह पर हमला

 जनता दरबार के दौरान चलाया मुक्का,  भीड़ ने हमलावर मोहम्मद सैफी को पीटा

 पटना/बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बिहार में हमला किया गया। बेगूसराय के बलिया अनुमंडल कार्यालय की घटना है। यहां पर जनता दरबार का आयोजन किया गया था। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद सैफी ने हमले की कोशिश की। गिरिराज सिंह को मुक्के से मारने का प्रयास किया। इस दौरान गिरिराज सिंह के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हमले के बाद आरोपी मोहम्मद सैफी को वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरिराज सिंह पर हमले के बाद एक वीडियो भी आया है, जिसमें मंत्री पर हमले के आरोपी को वहां मौजूद लोगों ने पिटाई कर दी। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद सैफी के साथ पहले धक्कामुक्की करते हुए किनारे की और फिर जमकर पीटा। गनीमत रही कि केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जब बलिया अनुमंडल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में लोगों से मुलाकात कर रहे थे और जन समस्याओं को सुन रहे थे। उसी वक्त मोहम्मद सैफी पहुंचा और सबसे पहले माइक अपने कब्जे में ले लिया और अनाप-शनाप बयान बाजी करने लगा। इसी बात से जब भाजपा के कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने गिरिराज सिंह की ओर मुक्का चला दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचा लिया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा है कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई मुल्ला नहीं बन जाता। जिस तरह से उस मुस्लिम युवक के द्वारा उन्हें डराने-धमकाने का काम किया गया, वो इससे डरने वाले नहीं है। गिरिराज सिंह ने कहा की बिहार में तेजस्वी यादव और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जैसे लोगों का समर्थन मिलने की वजह से आज अपने आप को कट्टरपंथी मुसलमान कहलाने वाले लोगों का मनोबल बढ़ा है। वो एक सांसद पर भी हमला करने से नहीं चुक रहे।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!