संसद के सेंधमार लड़कों से भी बड़ी गलती कर रहा है विपक्ष… मीटिंग में तमतमा गए पीएम मोदी

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सिरफिरों से भी ज्यादा बड़ी गलती कर रहा है विपक्ष। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के चालू सत्र के आखिरी दिन बीजेपी संसदीय दल की बैठक में विपक्ष के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संसद में विपक्षी नेताओं की गतिवधियों पर कड़ी टिप्पणी की और कहा कि उनका काम संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लड़कों से भी ज्यादा खराब है।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह बौखलाहट और हताशा में गलती कर रहा है। सदन के अंदर आलोचना का जवाब मर्यादा में दिया जाना चाहिए। मोदी ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष मर्यादा की सीमारेखा लांघकर संसद में घुसे उन लड़कों से बड़ी गलती कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मोदी ने कहा कि हम देश बनाने की सोच रहे हैं, वे सरकार उखाड़ने की सोच रहे हैं।

संसद की सुरक्षा में सेंध पर उठा सियासी बवंडर अब 92 सांसदों के निलंबन के संग्राम में बदल गया है। मंगलवार को संसद सत्र के आखिरी दिन 78 और सासंदों के निलंबन के खिलाफ विपक्षी सांसद जहां सुबह संसद के बाहर गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया, वहीं पीएम मोदी ने बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में विपक्ष पर सीधा हमला बोला।

ध्यान रहे कि संसद में विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं की भी बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देशभर में दौरे कर रहे हैं लेकिन सदन में नहीं आ रहे। ये सदन की गरिमा का अपमान है… बहुत सारे सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा अध्यक्ष ने निलंबित किया है, देश के इतिहास में पहली बार इतने सांसदों को निलंबित किया गया है। लोगों को डराकर लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, ‘जिस तरीके संसद सदस्यों को निलंबित किया जा रहा है, उससे यह लगता नहीं है कि उनके दिमाग में विपक्ष का कोई औचित्य है… जो लोग कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन में दम नहीं रहा वे मूर्खों के स्वर्ग में रह रहे हैं।’

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!