‘मोदी जी पर असुर शक्ति सवार है’, संसद से निलंबन पर बोले विपक्षी नेता अधीर रंजन चौधरी

Parliament Winter Session 2023: बंगाल में भी हमलोग लड़ाई लड़ रहे हैं. आने वाले दिनों में इंडिया में अलायंस में क्या होगा यह हाईकमान तय करेगा.

Adhir Ranjan Choudhary On Suspension: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने खुद के और विपक्षी पार्टीयों के साथी सांसदों के निलंबन पर मोदी सरकार की विपक्ष की आलोचना की। चौधरी ने कहा पीएम मोदी के आसुरी शक्ति सवार हो गई है इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं।

चौधरी ने पीएम मोदी से बातचीत में कहा कि मोदी जी का अहंकार लोग देख रहे हैं, लोगों ने देखा है कि कल संसद में क्या हुआ है। बंगाल में भी हमलोग लड़ाई लड़ रहे हैं. आने वाले दिनों में इंडिया में अलायंस में क्या होगा यह हाईकमान तय करेगा।

संसद के दोनों सदनों में निलंबित किए गये 92 सांसद
संसद में सोमवार को कुल 78 सांसदों को अनुचित व्यवहार और पीठ के निर्देशों की अवहेलना के लिए निलंबित कर दिया गया। राज्यसभा में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के 95 सांसद हैं जिनमें से 45 को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। गठबंधन के एक अन्य सांसद और आप नेता संजय सिंह दिल्ली आबकारी नीति मामले में सलाखों के पीछे हैं और पहले से ही निलंबित हैं।

वहीं, दूसरी ओर लोकसभा में विपक्षी गठबंधन के कुल 133 सांसद हैं, जिनमें से 46 यानी की लगभग एक-तिहाई निलंबित हैं. लोकसभा के कुल 46 निलंबित सांसदों में से सोमवार को 33 सांसदों को निलंबित किया गया जबकि 13 को पूर्व में निलंबित किया गया था।

अब कौन करेगा सांसदों का नेतृत्व?

अधिकांश नेताओं के निलंबन के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राज्यसभा में और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को लोकसभा में गठबंधन की अगुवाई करनी होगी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता इलामारम करीम और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम के नेता तिरुचि शिवा को खरगे के साथ उच्च सदन में विपक्ष का नेतृत्व करना होगा.
  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!