राजद के नेतृत्व में महागठबंधन की अगली सरकार बनेगी : तेजस्वी

अभिजीत पाण्डेय

पटना। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वे 15 अगस्त के बाद बिहार यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा के दौरान उनकी योजना प्रत्येक विधानसभा पहुंचने की है।

तेजस्वी यादव राजद के 28वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए तेजस्वी यादव ने 15 अगस्त के बाद एक व्यापक बिहार यात्रा की घोषणा की, जिसका उद्देश्य जनता से जुड़ना और भाजपा-जेडीयू सरकार की विफलताओं को उजागर करना है।

तेजस्वी यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच रहने का संदेश देते हुए कहा कि वे लोगों के दुख में हमेशा साथ खड़े रहें। पिछले विधानसभा चुनाव में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इस लोकसभा चुनाव में भी राजद ने चार सीट पर जीत दर्ज की है। अगला बिहार विधानसभा चुनाव इस साल दिसंबर में हो जाए या अगले साल हो, राजद के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

तेजस्वी ने पार्टी के वैसे नेताओं को चेतावनी दी जो इधर उधर करते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में अगर हमें जीत हासिल करनी है तो कुछ कड़े फैसले लेने होंगे।इसके लिए बड़े नेताओं पर भी अनुशासन की तलवार चल सकती है जो इधर उधर करते हैं। उन्होंने संकेत दिए कि अगर राजद को अपना लक्ष्य पाने के लिए कुछ विधायकों का टिकट काटना पड़ेगा तो उससे भी पार्टी नहीं चूकेगी।
उन्होंने भाजपा और जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता इनसे ऊब चुकी है।

आज महंगाई चरम सीमा पर है, पुल गिर रहे हैं, कानून व्यवस्था की हालत बदतर है, पेपर लीक हो रहे हैं। लेकिन, सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। राजद जो कहती है, वह करती है। राजद ने कभी अपनी विचारधारा नहीं बदली। सभी दलों ने भाजपा से समझौता किया, राजद इकलौती पार्टी है, जिसने भाजपा से कभी समझौता नहीं किया। राजद अब ‘माई’ के साथ ‘बाप’ की भी पार्टी है।

  • Related Posts

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

    जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन पर दिल्ली…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA