एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र में दल बल सहित पहुंचीं महापौर

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। “एक पेड़ मां के नाम अभियान -2” के जारी कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र में वार्ड नंबर 45 वो 46 के विभिन्न मोहल्लों के साथ शेखौना मठ प्लस टू स्कूल, छठ घाट और बैद्यनाथपुर के आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ पहुंची महापौर ने वहां की महिलाओं से उनकी बोली कि – “जइसे रऊआ सब अपन घर परिवार संभालत बानी वइसे ही एक एक गो पेड़ के पांच साल पाले के बा!”
महापौर ने अपनी इन बातों के साथ ही पूरे नगर निगम क्षेत्र में जारी वृक्षा रोपण अभियान का उद्देश्य और महत्व विस्तार से जानकारी देकर महिलाओं किया विशेष रूप से जागरूक किया। इस मौके पर श्रीमती सिकारिया बताया कि ग्लोबल वार्मिंग की त्रासदी से पर्यावरण को संरक्षित करने और अपनी धरती मां पर हरियाली को बढ़ावा देने के लिए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान 2.0 की शुरुआत देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस बीते 05 जून से की गई है। महापौर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल पूरे नगर निगम क्षेत्र को हरा-भरा बनाना है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित कर एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य की नींव रखना भी है।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत हर नागरिक को अपनी मां या धरती मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए हम प्रेरित कर रहे हैं। महापौर ने बताया कि इस वर्ष पांच जून से शुरू यह अभियान आगामी 30 सितंबर तक चलेगा। मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ वार्ड पार्षद मदन प्रसाद एवं मुन्ना राय शामिल रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं