रूस की एम्बेसी में ट्रक लेकर घुस गया शख्स, बोला- मैंने अपना काम कर दिया

द न्यूज 15 

नई दिल्ली । इधर यूक्रेन में रूसी सेना अलग-अलग शहरों को लगातार निशाना बना रही है और यह युद्ध अब 13वें दिन तक पहुंच गया है। उधर दुनियाभर में लोग रूस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां तक कि रूस के नागरिक भी यूक्रेन के समर्थन में सड़कों पर उतर चुके हैं। इसी कड़ी में आयरलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक ट्रक ड्राइवर आयरलैंड में मौजूद रूसी दूतावास में ट्रक लेकर घुस गया। इतना ही नहीं उसने दूतावास के गेट को अपने ट्रक से ही तोड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, यूक्रेन के समर्थन में इस ट्रक ड्राइवर ने रूस के विरोध में अजीब प्रदर्शन किया। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह शख्स आयरलैंड का ही रहने वाला है और एक ट्रक एजेंसी चलाता है। हाल ही में वह अपना ट्रक लेकर आयरलैंड में मौजूद रूसी एम्बेसी के पास पहुंच गया। उसने आव देखा ना ताव, वह एम्बेसी का दरवाजा तोड़कर ट्रक को अंदर लेकर पहुंच गया। जब तक अधिकारी दौड़ते तब तक वह एम्बेसी का दरवाजा तोड़ चुका था।

घटना के बाद उसने ट्रक को वहीं खड़ा कर दिया और हाथ में कुछ कागज लेकर लोगों से बोला कि मैंने अपना काम कर दिया है। इस दौरान उस जगह पर काफी लोग भी खड़े होते हैं और कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि घटना के बाद पुलिस ट्रक ड्राइवर को पकड़कर ले गई है। उस ड्राइवर ने बताया कि उसने रूसी सरकार के खिलाफ इस कदम को उठाया है और अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज किया है। उसने यह भी कहा कि रूस के एंबेसडर उनका देश छोड़कर चले जाएं। फिलहाल इस घटना को कई लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया है।

Related Posts

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

खाड़ी क्षेत्र में ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य…

Continue reading
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

मिडिल ईस्ट में चल रही ईरान वॉर ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार