भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेन में हो रहे ‘रंगभेद’ पर बरसीं सोनम कपूर 

द न्यूज 15 

मुंबई। यूक्रेन में रूस के हमले जारी हैं। इस बीच भारतीय छात्रों के जगह-जगह फंसने की खबरें आईं। सभी बच्चों को निकालने के लिए भारत सरकार जुटी हुई है। कई छात्रों ने अपने वीडियोज शेयर किए जिसमें देखा जा सकता है कि उन्हें ट्रेन में चढ़ने से रोका गया। उन्हें स्थानीय ग्रॉसरी स्टोर पर नस्लभेद का सामना करना पड़ रहा है। भीषण लड़ाई और गोलाबारी के बीच सूमी शहर में 700 भारतीय छात्र फंसे हुए थे जिन्हें अब निकाल लिया गया है। अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक न्यूज रिपोर्ट शेयर की जिसमें उन्होंने भारतीय बच्चों के साथ रंगभेद के मामले की आलोचना की।

700 छात्र फंसे थे : सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। उसमें लिखा है, ‘भारत ने कहा यह चिंता की बात है कि रूस और यूक्रेन दोनों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद, पूर्वी यूक्रेन के शहर सूमी में भारतीय छात्रों को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं निकल पाया है। सूमी में 700 से अधिक भारतीय छात्र अभी भी निकाले जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।‘

पीटीआई की इस न्यूज रिपोर्ट को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, ‘दोनों साइड की लड़ाई में भारतीय रंगभेद का सामना कर रहे हैं। रंग के आधार पर जिस तरह से व्यवहार किया जा रहा है वह निंदनीय है। कम से कम खबरें तो यही बता रही हैं।‘

लंदन में रह रहीं : शादी के बाद सोनम कपूर लंदन शिफ्ट हो गई हैं। वह मुंबई आती-जाती रहती हैं। वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म एके वर्सेस एके में कैमियो रोल में नजर आई थीं। फिल्म में अनुराग कश्यप और अनिल कपूर मुख्य भूमिक में थे। सोनम ने अनिल कपूर की बेटी का रोल किया था। उनकी आने वाली फिल्म ब्लाइंड है।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश