पैसे के लेन-देन में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी शूटर गिरफ्तार

पिस्टल, मैगजीन, मोबाइल एवं मादक पदार्थ बरामद

मोतिहारी। जिले के हरसिद्धि थानान्तर्गत गायघाट चौक स्थित अपना हार्डवेयर के मालिक कामता मिश्रा को तीन आज्ञात अपराधियों ने बीते तीन मार्च को गोली मार दी थी। जिसमें कामता मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं इस कांड में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जिसमे एसआईटी टीम ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए मुख्य षडयंत्रकर्ता में से 01 अभियुक्त अमित श्रीवास्तव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं आज बुधवार की सुबह पुलिस टीम ने इस गोली कांड के शूटर फेनहारा थाना क्षेत्र निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, जिन्दा कारतूस, एवं मादक पदार्थ बरामद किया गया। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि इस घटना का मूल कारण पैसे का लेन-देन था। अन्य शूटर एवं षड़यंत्रकर्ताओं के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार शूटर पूर्व से बजरिया एवं तुरकौलिया थाने में आर्म्स एक्ट कांड का वांछित भी था।
छापामारी दल का नेतृत्व अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार कर रहे थे। उनके साथ हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेद सिन्हा, हरसिद्धि थाने के दारोगा मनीष राज, दारोगा अविनाश कुमार, दारोगा राजीव रंजन सहित हरसिद्धि थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’