शाहरुख खान के बंगले मन्नत की बालकनी से ऐसा दिखता है शहर, गौरी खान ने शेयर की खास तस्वीर

द न्यूज 15

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने ‘मन्नत’ की बालकनी से अपनी तस्वीर शेयर की है। गौरी खान ने सेबों के एक ब्रांड को प्रमोट करते हुए ये तस्वीर शेयर की है। गौरी खान को इस खास फोटो में मन्नत की बालकनी में बैठकर किताब पढ़ते देखा जा सकता है। उनके पास ही सेबों की एक टोकरी रखी है और उन्होंने एक सेब हाथ में पकड़ रखा है। पिंक ब्लेजर पहने गौरी खान बला की खूबसूरत लग रही हैं। मन्नत की बालकनी से पीछे की खूबसूरत बैकग्राउंड भी साफ नजर आ रहा है।
मन्नत की बालकनी से कैसा दिखता है शहर : शाहरुख खान के आलीशान बंगले की कीमत करोड़ों में है और फैंस मन्नत के भीतर के एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘पिंक आप पर बहुत अच्छा लगता है।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘क्वीन और किंग, आज दोनों ने पोस्ट डाली हैं।’ बता दें कि शाहरुख खान ने भी आज अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर एक पोस्ट की है जिसके बाद फैंस खासे एक्साइटेड हैं।
इंटीरियर डिजाइनर हैं SRK की वाइफ : बात करें गौरी खान की पोस्ट की तो खुले बालों में गौरी बहुत हसीन लग रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और साथ में शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े कई काम भी संभालती हैं। गौरी खान ने जहां आज मन्नत के भीतर की झलक ही है इसी तरह पिछले दिनों सुहाना खान ने भी मन्नत की खिड़की से दिखने वाला नजारा फैंस के साथ शेयर किया था।
शाहरुख खान ने कब खरीदा था ये बंगला : सुहाना खान ने जो फोटो शेयर की थी उसमें अबराम और उनके डॉगी की फोटो शेयर की थी। बता दें कि शाहरुख खान ने विला वियना को भाई खोर्शाद भानु संजना ट्रस्ट से साल 2001 में ये बंगला खरीदा था और फिर रिनोवेट करवाने के बाद साल 2005 में उन्होंने इसका नाम मन्नत रखा। शाहरुख खान का ये घर देखते ही देखते टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया और फैंस हर ईद पर इसके बाद बेहिसाब तादात में जमा हो जाते हैं।

Related Posts

50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो…

Continue reading
श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं
  • TN15TN15
  • August 22, 2026

‘नीरजा एक नई पहचान’, ‘ज्योति’ और ‘वीरा’ जैसे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर