घर-आँगन खुशबू बसी, महका मेरा प्यार !

घर-आँगन खुशबू बसी, महका मेरा प्यार !
पाकर तुझको है परी, सपन हुआ साकार !!
●●●
मंजिल कोसो दूर थी ,मैं राही अनजान !
पता राह का दे गई,तेरी इक मुस्कान !!
●●●
मैं प्यासा राही रहा, तुम हो बहती धार।
अंजुली भर बस बाँट दो, मुझको प्रिये प्यार।।
●●●
मेरी आदत में रमे, दो ही तो बस काम।
एक हाथ में लेखनी, दूजा तेरा नाम।।
●●●
खत वो तेरे प्यार का,देखूं जितनी बार !!
महका-महका सा लगे,यादों का संसार !!
●●●
पंछी बनकर उड़ चले, मेरे सब अरमान !
देख बिखेरी प्यार से,जब तुमने मुस्कान !!
●●●
आँखों में बस तुम बसे,दिन हो चाहे रात !
प्रिये तेरे बिन लगे, सूनी हर सौगात !!
●●●
सजनी आकर बैठती,जब चुपके से पास !
ढल जाते हैं गीत में, भाव सब अनायास !!
●●●
आँखों में सपने सजे,मन में जागी चाह!
पाकर तुमको है प्रिये,खुली हज़ारों राह !!
●●●
तुम ही मेरा सुर प्रिये,तुम ही मेरा गीत!
तुम को पाकर हो गया, मैं जैसे संगीत!!
●●●
तुमसे प्रिये जिंदगी, तुमसे मेरे ख्वाब !
तुम से मेरे प्रश्न हैं, तुम से मेरे जवाब !!
●●●
बिन तेरे लगता नहीं,मन मेरा अब मीत!
हर पल तुमको सोचता,रचता ग़ज़लें गीत!!
●●●
डॉ. सत्यवान सौरभ,
कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार

  • Related Posts

    सेल्फी से ज्यादा सेवा

    पेड़ लगाना ही नहीं, रखना भी है ध्यान।…

    Continue reading
    साथी, काहे मुस्कुराए रे …

    रुपया गिरि गिरि जाये रे… पेपर कजरा लगाये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

    • By TN15
    • June 15, 2026
    कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

    सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

    • By TN15
    • June 15, 2026
    सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

    महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 15, 2026
    महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल