चरखा पार्क में राज्यपाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया

मोतिहारी । महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के आज दीक्षारंभ समारोह में आए बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने दीक्षांत समारोह के समापन के बाद चरखा पार्क का भ्रमण किया। चरखा पार्क में बने स्मृति प्रतीकों और भवनों को बड़े ही ध्यानपूर्वक देखा और उसकी प्रशंसा की। उन्होंने चरखा पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
चरखा पार्क के अवलोकन के बाद भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को राज्यपाल श्री अर्लेकर एवं सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने तिरंगा लहरा कर रवाना किया।
यह यात्रा चरखा पार्क से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फ़ॉर चरखा पार्क पहुंच कर समाप्त हुई। यात्रा में जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना के साथ भाजपा के सभी विधायक, पार्टी के दायित्वधारियों के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए पंक्तिबद्ध होकर यात्रा को पूरा किया। चरखा पार्क के बाद गांधी स्मारक स्थल पर उन्होंने पुष्पार्पण कर बापू को नमन किया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश