सरकार सांसद विधायक अपने वादेनुसार हिंडन नदी के आस-पास बसे लोगों को बिजली दे अन्यथा फिर होगा बड़ा आंदोलन

नोएडा । हिंडन नदी पुस्ता के इर्द-गिर्द बसी कालोनियों में बिजली दिए जाने की मांग व अन्य जन सुविधाओं को लेकर ग्रामीण विकास समिति की बैठक सोरखा कालोनी सेक्टर- 115 नोएडा में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि बिजली दिए जाने की मांग पर ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले स्थानीय नागरिकों ने कई बार बड़े आंदोलन किए हैं, जिस पर क्षेत्र के विधायक, सांसद, बिजली मंत्री व बिजली विभाग के अधिकारियों ने अनेकों आश्वासन दिए लेकिन आज तक उपरोक्त समस्या का समाधान नहीं किया गया है उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन क्षेत्र के विधायक, सांसद जी को आड़े हाथ लेते हुए कड़े शब्दों में निंदा किया और कहा कि सरकार प्रशासन लोगों की आवाज को सुने और अपने वादेनुसार बिजली दें अन्यथा हमारी समिति इस मुद्दे पर फिर से बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जवाब देही शासन प्रशासन की होगी।
बैठक की अध्यक्षता समिति के पदाधिकारी लायक हुसैन और संचालन समिति के पदाधिकारी हरगोविंद सिंह ने किया बैठक में जनवादी महिला समिति की नेता चंदा बेगम, गुड़िया देवी, रेखा चौहान, किरण देवी समिति के नेता श्यामानंद झा, गोपी, महेश पांडे, वशिष्ठ पंडित, सतपाल चौहान, संगम लाल, मौ.नवाज, रामदुलारे आदि ने हिस्सा लिया और अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!