लड़की ने मंदिर में मिलने बुलाया,फिर घरवालों ने करवा दिया ‘पकड़ौआ विवाह’

 रेलवे में नौकरी लगते ही गर्लफ्रेंड को भूला

 समस्तीपुर। बिहार में पकड़ौआ विवाह की आए दिन कहानी सुनने को मिलती है। ऐसा ही एक और पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है जहां रेलवे में नौकरी लगते ही रिश्तेदारों ने पकड़कर शादी करा दी। मामला समस्तीपुर के विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति धाम मंदिर की हैं जहां शादी कराने के लिए लड़की वालों की ओर से करीब 5 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। उसके बाद जबरदस्ती रेलवे कर्मचारी की शादी करा दी गई। इस विवाह को देखने के लिए काफी संख्या में आस-पास के लोग मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए।
बताया जाता है कि लड़का ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव के विजय सहनी का पुत्र प्रमोद कुमार सहनी हैं। वहीं, लड़की रौशनी कुमारी हलई थाना के दरबा अकौना गांव की रहने वाली है। दोनों आपस में रिश्तेदार भी है। लड़की का कहना है कि दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। फोन पर दोनों की बातचीत होती थी। नौकरी के पहले दोनों के बीच शादी को लेकर बात भी हुई थी।
इसी बीच लड़के को रेलवे में चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रूप में भुवनेश्वर उड़ीसा में नौकरी लग गई। नौकरी मिलते ही युवक के सुर बदल गए और वह अपनी बातों से मुकरने लगा। वह कभी बुलेट और 10 लाख रुपये दहेज की मांग करता, तो कभी शादी करने से इनकार करता था।
हालांकि लड़के ने लड़की के आरोप को गलत ठहराते हुए कहा कि लड़की के परिवार वालों ने उसे पकड़कर जबरन शादी कराई है। लड़के का कहना है कि दोनों पहले से ही रिश्तेदार हैं।
दरअसल, रौशनी के बुलावे पर प्रमोद उससे मिलने विद्यापतिधाम मंदिर पहुंचा था जहां रौशनी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया जिसके बाद युवक भागने का प्रयास करने लगा। मंदिर परिसर में दोनों के बीच चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामा को देख स्थानीय लोग जुटने लगे। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना लड़की के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही लड़की के परिवार वाले मंदिर पहुंचे और लड़के को पकड़कर शादी करा दी।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है