जामुड़िया में महावीर अखाड़ा और पगड़ी वितरण के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन सम्पन्न*

जामुड़िया(अनूप जोशी): जामुड़िया बाजार में मंगलवार शाम महावीर अखाड़ा और पगड़ी वितरण के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जामुड़िया में महावीर अखाड़ा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
हर साल की तरह इस बार भी जामुड़िया के एबी पिट, थानामोड़, जामुड़िया तीन नंबर पम्प हाउस, और हार्टतल्ला दुर्गा सेवा समिति द्वारा महावीर अखाड़ा कमिटियों ने अपने इलाकों से आए अतिथियों को पगड़ी देकर सम्मानित किया। अखाड़ा कमिटियों ने जामुड़िया बाजार में लाठी-डंडों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए।
सुरक्षा के मद्देनजर जामुड़िया थाने की पुलिस ने जगह-जगह निगरानी रखी। इस अवसर पर डीसी सेंट्रल, जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह, सीआई सुशांत चटर्जी,जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी,ट्रैफिक प्रमुख प्रदीप मंडल, आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य सुब्रतो अधिकारी,जामुड़िया बोरो चेयरमैन शेख शानदार, युवा तृणमूल नेता प्रेमपाल सिंह, साधन राय,शेख दिलदार,पवन अग्रवाल, जयप्रकाश डोकानिया,और महेश सावड़िया सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस