होटल में अंदर का नजारा देख महिला पुलिस की झुकी नजरें

 कमरे से आ रही थी सिसकारी जैसी आवाज!

 जमुई। महिला थाना की पुलिस को यह सूचना मिली थी कि शहर के हरनाहा मोहल्ला के समीप स्थित गोकुल गेस्ट हाउस में बलात्कार के एक मामले में शामिल एक आरोपी छुपा हुआ है। इसके बाद फिर क्या था, महिला थाना की पूरी टीम थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी के नेतृत्व मे छापेमारी करने के लिए पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने जो होटल के अंदर नजारा देखा वह वास्तव में हैरान कर देने वाला था। पुलिस ने इस रेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों से तीन युवक और युवती को संदिग्ध अवस्था में देखा।
कमरों के अंदर कौन सा खेल चल रहा था। पुलिस देखते ही समझ गई। युवक और युवतियों के चेहरे से पसीने की बूंद टपक रही थी। सूत्रों की मानें, तो कमरों के अंदर से तरह- तरह की उत्तेजक आवाज आ रही थी। महिला थाना की पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए तुरंत ही सदर थाना को सूचना देकर उससे सहायता मांगी। इसके बाद पुलिस ने पूरे होटल को सील करके होटल संचालक समेत उसमें मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि एक युवक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस इस होटल में रेप के मामले में शामिल एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गई थी, लेकिन उसके हाथ तो सेक्स रैकेट ही लग गया। पुलिस ने होटल के सभी कमरों में छापामारी भी की। ऐसी सूचना है कि इस होटल संचालक को कई सफेदपोश लोगों का संरक्षण प्राप्त है और उसके द्वारा पुलिस के नाक के नीचे बड़े ही धड़ल्ले से होटल में ठहरने वाले लोगों से चंद रुपया लेकर उनके बिस्तर गर्म करने और रात रंगीन करने की व्यवस्था की जाती है।
इसके अलावा दिन में भी होटल में आने लोगों की डिमांड पर शारीरिक सुख देने का काम किया जाता है। हालांकि पुलिस ने वर्ष 2022 के दिसंबर में इस होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिलने पर छापामारी की थी। लेकिन इसके बाद भी होटल संचालक अपनी गतिविधियों पर कोई विराम नहीं लगा पाया। हिरासत में लिए एक युवक ने बताया कि वह अपनी मंगेतर से मिलने के लिए होटल में बुक करके आया था। फिलहाल पुलिस इन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।
हाल फिलहाल में पुलिस की ओर से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए शहर के चार अलग-अलग होटल में छापामारी की जा चुकी है। महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही इसके बारे में सभी तरह की जानकारी का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि होटल पहले से बदनाम है। पुलिस लगातार यहां छापेमारी नहीं करती है। होटल मालिक कई बड़े लोगों के संपर्क में रहता है और अपना धंधा चलाता है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!