प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन बेंगलुरु में 22 दिसंबर से होगा शुरू

बेंगलुरु, प्रो कबड्डी लीग के आयोजकों ने बुधवार को घोषणा की है कि आठवें सीजन की शुरुआत 22 दिसंबर से की जाएगी। साथ ही, आयोजकों ने यह भी कहा कि सीजन के सभी मैच बिना दर्शकों के ही खेले जाएंगे। लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने बताया, “पहले चार दिनों तक ट्रिपल हेडर का आयोजन किया जाएगा। सीजन का शुरुआती मुकाबला यू मुंबा के साथ बेंगलुरु बुल्स से होगा। दूसरा मैच सदर्न डर्बी और तेलुगु टाइटन्स के बीच होगा, जबकि तीसरा मैच यूपी योद्धा और गत चैंपियन बंगाल वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा।”

ट्रिपल-हेडर मैच टूर्नामेंट के दौरान केवल शनिवार को खेले जाएंगे, जो कि शाम 7:30 बजे, रात 8:30 बजे और रात 9:30 बजे शुरू होंगे। आयोजकों का कहना है कि आठवें सीजन के पहले हाफ का शेड्यूल आ गया है, जबकि दूसरे हाफ का शेड्यूल अगले साल जनवरी के मध्य में आएगा।

कोरोना महामारी के बीच खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने शेरेटन ग्रैंड बेंगलुरु व्हाइटफील्ड होटल एंड कन्वेंशन सेंटर को पूरी तरह से सुरक्षित बायो-बबल में बदल दिया है।

अधिकारियों द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सभी 12 टीमें एक ही स्थान पर रहेंगी।

Related Posts

विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

विराट कोहली ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट…

Continue reading
पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम कितने बुरे हाल में है,…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक